Move to Jagran APP

जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां

जिला पंचायत सभागार परिसर में हिदू युवा वाहनी की मंडलीय समीक्षा बैठक रविवार को हुई। प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवार समीक्षा की। कहाकि हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 11:23 PM (IST)
जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां
जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिला पंचायत सभागार परिसर में हिदू युवा वाहिनी की मंडलीय समीक्षा बैठक रविवार को हुई। प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवार समीक्षा की। कहाकि हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

loksabha election banner

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि वर्तमान समय में हिदू युवा वाहिनी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि संगठन के मुख्य संरक्षक गोरक्ष पीठाधीश्वर महाराज योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री है। जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है, जनहित में व्यापक कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यो में तेजी आई है। प्रदेश के मुखिया स्वयं जिलों का भ्रमण कर विकास कार्यो की हकीकत जान रहे हैं। वाहिनी कार्यकर्ता विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला करें और सकारात्मक विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन की मजबूती के लिए दिए गए लक्ष्य को ससमय पूर्ण करें। अध्यक्षता विध्याचल मंडल प्रभारी संजय चंद्र और संचालन जिला संयोजक अमित श्रीनेत व सोनभद्र प्रभारी डा. उपेंद्र देव पांडेय ने किया। आभार जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, बस्ती जिलाध्यक्ष अज्जू हिदुस्तानी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अम्बरीश सिंह, बृजेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। सौरभ मिश्रा, अनुराग सिंह, अभय सिंह, अंशु साहू, शरद कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, बृजेश विक्रम सिंह, सतीष सिंह, विजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.