मीरजापुर में ट्रेन में सफर करते समय उचक्के ने छीना मोबाइल, यात्री की आरोपित को पकड़ने मेें गिरकर मौत
मीरजापुर में जोधपुर-हावड़ा ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री का मोबाइल छीनने के प्रयास में वह ट्रेन से गिरकर ...और पढ़ें

मीरजापुर ट्रेन हादसे में यात्री की मौत, मोबाइल छीनने के प्रयास में गिरा।
HighLights
जोधपुर-हावड़ा ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनने का प्रयास।
मोबाइल पकड़ने के दौरान यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल।
उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल में यात्री की दुखद मृत्यु।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। जोधपुर-हावड़ा ट्रेन में सफर करते समय सबरी रेलवे फाटक के पास एक उचक्के ने यात्री का मोबाइल छीन लिया। मोबाइल को पकड़ने के प्रयास में यात्री ट्रेन से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
45 वर्षीय मृतक श्याम बाबू प्रजापति प्रतिदिन प्रयागराज में मजदूरी करने के लिए यात्रा करते थे। वह मीरजापुर के तरकापुर मोहल्ले के निवासी थे और कांशीराम आवास में रहते थे। श्याम बाबू ने शनिवार को जोधपुर-हावड़ा ट्रेन के जनरल कोच से प्रयागराज लौटते समय सबरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की गति धीमी होने पर गेट पर खड़े हो गए।
इसी दौरान एक उचक्का उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। श्याम बाबू ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लड़खड़ाकर ट्रेन से गिर गए और उनका बायां पैर चक्के के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया कि सबरी रेलवे फाटक के पास उचक्के अक्सर यात्रियों को निशाना बनाते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि मोबाइल चोरी की बात गलत है, संभवतः मोबाइल गिर गया होगा। श्याम बाबू के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
