एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद को किया याद, मनाई जयंती
युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के जंयती की पूर्व संध्या पर शनिवार को एबीवीपी विध्याचल शाखा की ओर से ओझला पुल स्थित श्रीरामकृष्ण सेवाश्रम परिसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन प्रसंग व आदर्शों पर प्रकाश डाला।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को एबीवीपी विध्याचल शाखा की ओर से ओझला पुल स्थित श्रीराम कृष्ण सेवाश्रम परिसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन प्रसंग व आदर्शों पर प्रकाश डाला।
परिषद के जिला सह संयोजक युवराज पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। इस मौके पर शशांक पांडेय, उत्तम पांडेय, कामेश भट्ट, शिवांशु सिंह, श्रेयांश सिंह, आलोक तिलक आदि मौजूद रहे।