तीन वर्षो से भटक रही महिला को मिले परिजन
बीते तीन वर्षो से दर दर भटक रही महिला उषा देवी को आखिरकार उसके परिजन मिल ही गए। जिला प्रोवेशन विभाग के तहत चल रहे वन स्टाप सेंटर के कर्मचारियों के अथक प्रयास के चलते भटकती महिला को परिजनों की खोजकर शुक्रवार को सौंपा। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला में बीते तीन वर्षो से नारी निकेतन में रह रही थी। जब दवा के बाद मानसिक स्थिति में सुधार होने पर वन स्टाप सेंटर की काउंसलिग के दौरान अपना पता बताया। वहां के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मीरजापुर के जिला प्रोवेशन अधिकारी डा. अमरेंद्र पोत्सयायन को मामले की जानकारी दी और महिला द्वारा बताए गए पते की जांच करने का अनुरोध किया। जिसके बाद जिला प्रोवेशन अधिकारी ने वन स्टाप सेंटर के कार्मिकों को सक्रिय किया। इसके बाद पता चला कि मड़िहान के जमुई में घर है। इसके बाद परिजनों से संपर्क करके यथास्थिति की जानकारी दी गई। वन स्टाप सेंटर के अथक प्रयास के बाद 1
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बीते तीन वर्षो से दर दर भटक रही महिला उषा देवी को आखिरकार उसके परिजन मिल ही गए। जिला प्रोवेशन विभाग के तहत चल रहे वन स्टाप सेंटर के कर्मचारियों के अथक प्रयास के चलते भटकती महिला को परिजनों की खोजकर शुक्रवार को सौंपा। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला में बीते तीन वर्षो से नारी निकेतन में रह रही थी। जब दवा के बाद मानसिक स्थिति में सुधार होने पर वन स्टाप सेंटर की काउंसलिग के दौरान अपना पता बताया। वहां के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मीरजापुर के जिला प्रोवेशन अधिकारी डा. अमरेंद्र पोत्सयायन को मामले की जानकारी दी और महिला द्वारा बताए गए पते की जांच करने का अनुरोध किया। जिसके बाद जिला प्रोवेशन अधिकारी ने वन स्टाप सेंटर के कार्मिकों को सक्रिय किया। इसके बाद पता चला कि मड़िहान के जमुई में घर है। इसके बाद परिजनों से संपर्क करके यथास्थिति की जानकारी दी गई। वन स्टाप सेंटर के अथक प्रयास के बाद 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के वन स्टाप सेंटर की टीम ने महिला को जनपद की वन स्टाप सेंटर को सुपुर्द किया गया। इस दौरान अपने परिजनों को देखकर महिला भावुक हो उठी। परिजनों ने जिला प्रोवेशन अधिकारी व वन स्टाप सेंटर के सदस्यों को बधाई दी। इसके बाद शुक्रवार महिला को परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान पूजा मौर्या, निधि मधेशिया, प्रियंका तिवारी, उषा तिवारी आदि शामिल रहे।