विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में उमड़ा आस्था का जन-ज्‍वार, दूर दूर तक लगी आस्‍थावानों की कतार

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

नवरात्र के पहले दिन मीरजापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही दर्शन के ...और पढ़ें

HighLights

  1. नवरात्र के प्रथम दिन विंध्यवासिनी धाम में भारी भीड़।

  2. भोर तीन बजे से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें।

  3. बैरिकेडिंग पर दबाव बढ़ा, पुलिस ने संभाली व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर तीन बजे से ही श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कतारों में लग गए।

न्यू वीआईपी रोड स्थित गेट नंबर दो पर लंबी कतारें लग गईं। पक्का घाट और जयपुरिया गली की ओर से भी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर गेट नंबर दो से गर्भगृह तक पहुंचे और मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।

वहीं, थाना कोतवाली रोड स्थित गेट नंबर तीन से झांकी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भी लंबी कतार लगी रही। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण धाम के प्रमुख मार्गों पर भीड़ का दबाव बना रहा।

बैरिकेडिंग पर बढ़ा दबाव, पुलिसकर्मी करते रहे निगरानी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते न्यू वीआईपी रोड पर लगी बैरिकेडिंग पर लगातार दबाव बढ़ता रहा। स्थिति यह थी कि भीड़ के दबाव से बैरिकेडिंग गिरने की आशंका बनी हुई थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग को संभालते हुए बार-बार उसे गिरने से बचाते रहे। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की कतारों को व्यवस्थित रखने और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

पुरानी वीआईपी रोड स्थित गेट नंबर एक से आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा। नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।