विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में पीईटी परीक्षा में 24 परीक्षा क्रेंदों पर 9312 अभ्यर्थी आजमाएंगे अपनी क‍िस्‍मत

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 24 Oct 2026 07:17 PM (IST)

मीरजापुर में 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 के लिए 24 केंद्रों ...और पढ़ें

मीरजापुर में पीईटी परीक्षा की तैयारी पूरी 9312 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम।

मीरजापुर में पीईटी परीक्षा की तैयारी पूरी 9312 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम।

HighLights

  1. 25, 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को होगी पीईटी परीक्षा।

  2. मीरजापुर के 24 केंद्रों पर 9312 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा।

  3. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित, ठहरने की भी व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 (पीईटी) परीक्षा 25, 30 अक्टूबर व एक नवंबर को होगी। जनपद में 24 परीक्षा क्रेंदों पर 9312 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रत्येक दिवस को दो पाली अर्थात कुल छह पालियों में परीक्षा होगी।

प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक होगी। मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट चश्मा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य द्वार पर ही जांच कर लें। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद हो जाएगा। किसी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बंद होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यहां हैं केंद्र

अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज स्वामी दयानंद मार्ग वासलीगंज, बीएलजी इंटर कालेज मुकेरी बाजार, बाबू उपरौंध इंटर कालेज लालगंज, बसंत विद्या इंटरमीडिएट कालेज नारघार गोसाई टोला, दिल्ली पब्लिक सेकेंडरी स्कूल भरूहना, जीडी बिनानी पीजी कालेज भरूहना, राजकीय इंटर कालेज महुवरिया, राजकीय बालिका इंटर कालेज विंध्याचल शिवपुर, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज, लायंस स्कूल भुजवा की चौकी रीवा रोड, लायंस स्कूल लालडिग्गी, महाशक्ति इंटर कालेज बिसहड़ा, महेश भट्टाचार्य इंटर कालेज, मिश्रीलाल इंटर कालेज चील्ह, राजस्थान इंटर कालेज देवपुरवा, राजकीय बालिका इंटर कालेज कछवां, एसएन पब्लिक स्कूल लोहंदी, श्रीमाता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज घंटाघर, श्रीगांधी विद्या इंटरमीडिएट कालेज कछवां बाजार, शिव इंटर कालेज, सेंट जेवियर स्कूल जसोवर, सुंदर मंदर जायसवाल नगर पालिका पालिका इंटर कालेज, स्वामी गोविंदा आश्रम इंटर कालेज पैड़ापुर, वर्धमान पब्लिक स्कूल केंद्र हैं।

चार विद्यालयों में पीईटी परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था
पीईटी परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए चार विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने बताया कि परीक्षा आरंभ होने के पूर्व संध्या से विद्यालय खुले रहेंगे। नगर क्षेत्र में गुरुनानक इंटर कालेज आवास विकास कालोनी व विंध्य विद्यापीठ इंटर कालेज विंध्याचल, छानबे में चमेला देवी इंटर कालेज, कछवां में पं. लोकपति त्रिपाठी इंटर कालेज कछवां और लालगंज में एडब्लूएस कान्वेंट स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।