ट्रेन में यात्रियों के साथ जबरन शर्मनाक काम करती थीं पांच महिलाएं, शिकायत बढ़ती गई तो आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
मीरजापुर में आरपीएफ ने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने के आरोप में पंजाब और राजस्थान की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

HighLights
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में यात्रियों से जबरन वसूली का मामला।
पंजाब और राजस्थान की पांच महिलाएं मीरजापुर में गिरफ्तार।
आरपीएफ ने यात्रियों की शिकायत पर की कड़ी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। सूरत से भागलपुर जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में बुधवार को आरपीएफ ने यात्रियों से जबरन रुपये मांगने के आरोप में पंजाब व राजस्थान की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया।
यात्रियों की शिकायत पर पांचों महिला आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया। इसमें एक गर्भवती महिला थी जिसकी तबीयत खराब होने पर उसे महिला कांस्टेबल की देखरेख में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक चमन सिंह तोमर ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों व मुख्यालय के निर्देश पर ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी बीच ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से जबरन रुपये मांगकर यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने वाली पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में पंजाब के मोगा जिले के वार्ड नंबर छह भाई का खोह धर्मकोट निवासी शालू, अमाना व रानो देवी, फिरोजपुर जिले के वार्ड नंबर 15 गोगोनी निवासी जीरा और राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के वार्ड नंबर 12 जंदावाली निवासी पूजा हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी महिलाएं इस समय चंदौली जिले के मुगलसराय के स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर के पास रहती हैं।
