विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 06:24 PM (IST)

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन मंगल

खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास
खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन मंगलवार की शाम घरों में अरवा चावल, गुड़ व दूध मिश्रित खीर तथा रोटी पकाई गई। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू किया गया। व्रती महिला छठी मइया की पारंपरिक गीत गाती रही। इससे माहौल छठमय हो गया। सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की गई और खीर, रोटी, केला आदि प्रसाद स्वरूप अर्पित किया गया। मंगलकामना की प्रार्थना के साथ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। खरना अनुष्ठान संपन्न होने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। पहले दिन नहाय-खाय जहां तन की स्वच्छता करता है, वहीं दूसरे दिन खरना में मन की स्वच्छता पर जोर दिया जाता है। इसके बाद छठ के मूल पर्व षष्ठी का पूजन होता है और भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर उनका आह़वान किया जाता है। खरना के दिन तन-मन से शुद्ध होकर छठी मैया का प्रसाद बनाया गया। बुधवार को अस्ताचलगामी और गुरुवार को उदयाचलगामी भास्कर को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। महिलाओं ने 12 घंटे का उपवास रखा और शाम को छठी मइया की पूजा की।

महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को खरना व्रत के दिन व्रती महिलाओं ने पान व सुपारी हाथ में लेकर स्नान किया। व्रतियों ने स्नान ध्यान कर छठी मइया की उपासना की। वहीं बाजारों में व्रत अनुष्ठान के लिए खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ फल की दुकानों पर रही। नारियल समेत अन्य फलों की खरीदारी के साथ व्रत में प्रयोग होने वाले बांस से बने सूप और दउरा भी खरीदे गए।

नगर पालिका प्रशासन दिखा मुस्तैद

छठ पूजा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगर पालिका चुनार पूरे दिन मुस्तैद दिखाई दिया। ईओ राजपति बैस की मौजूदगी में घाट किनारे प्रकाश व्यवस्था, टेंट व्यवस्था के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था को नपाकर्मी अंतिम रूप देने में जुटे रहे। तालाब किनारे व्रती महिलाओं ने वेदी बनाकर की पूजा

जमालपुर : चार दिवसीय छठ पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों में गजब का उत्साह दिखा। जमालपुर गांव के तालाब किनारे सिकंदरपुर एवं जमालपुर गांव की करीब एक दर्जन व्रती महिलाओं ने वेदी बनाकर तालाब के जल में उतरकर घंटों सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की। छठ मइया के सुंदर गीतों से तालाब का घाट गुलजार रहा। पूजा के बाद महिलाओं ने शाम को खीर पूड़ी (खरना) खाकर 36 घंटे के निराजल व्रत का संकल्प लिया। महिलाएं पूजा के लिए घर पर प्रसाद बनाने में भी मशगूल दिखाई दीं।