धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की 296 वीं जयंती
जागरण संवाददाता मीरजापुर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 296वीं जयंती समाजवादी पार्टी के ि
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 296वीं जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर नेताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक और धार्मिक कार्यों के साथ सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर मंदिर बनवाए और घाट व कुंओं का निर्माण कराया। इसके अलावा मार्ग बनवाने के साथ ही भूखों के लिए भोजनालय व प्यासों के लिए प्याऊ बनवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। श्री चौधरी ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक और मालवा प्रांत की महारानी थी। ज्यादातर लोग राजमाता अहिल्यादेवी होल्कर नाम से भी जानते हैं। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, रामगोपाल बिन्द, रत्नेश श्रीवास्तव, धनश्याम साहू, अरशद, संतोष यादव, मुकेश साहू, शशांक यादव ने भी पुष्प अर्पित किया।