सर्पदंश से किशोर की मौत
स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव निवासी बबलू गिरी का पंद्रह वर्षीय किशोर गुलशन की सर्पदंश से मंगलवार को मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:25 PM (IST)
जासं, मड़िहान (मीरजापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव निवासी बबलू गिरी का पंद्रह वर्षीय किशोर गुलशन की सर्पदंश से मंगलवार को मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार सुबह गुलशन सो कर उठा ही था कि लघुशंका करने गया। इसी बीच किसी विषैले सर्प ने उसे डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजनों द्वारा उसे पहले झाड़-फूंक कराया गया लेकिन हालत और भी बिगड़ती गई तो निजी साधन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए। जहां डा. कौशल कुमार मौर्य ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें