एएसपी समेत 22 मिले कोरोना संक्रमित
जागरण संवाददाता मीरजापुर अपर पुलिस अधीक्षक अस्थाई जेल के पांच बंदी समेत जनपद 22 लोग रविवा
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अपर पुलिस अधीक्षक, अस्थाई जेल के पांच बंदी समेत जनपद 22 लोग रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को आइसोलेनेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार को क्वारंटाइन करके सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों से 1146 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं ठीक हुए 26 लोगों को वार्ड से छोड़ दिया गया।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में अपर पुलिस अधीक्षक, बरईबारी विजयपुर के एक पुरुष, कलना गहरवार की एक महिला, चेहरा विजयपुर, मवैया गुरूसंडी के एक एक पुरुष, शिवपुर जमालपुर की एक महिला शामिल है। पिड़खिर जमालपुर के एक पुरुष, निबियहवां देवरी गुरुसंडी की एक महिला, बरी दूबे विजयपुर के एक पुरुष, नरोईयां विजयपुर के एक पुरुष, दो महिला, नियामतपुर कला चुनार एक पुरुष संक्रमित पाए गए। वहीं आवास विकास कालोनी की एक महिला, सोनपुर एकल राजगढ़ व विशालपुरी कालोनी के एक-एक पुरुष, अस्थाई जेल चुनार के पांच बंदी, पुलिस लाइन के एक पुलिसकर्मी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 26 लोग स्वस्थ होकर लौटे घर
स्वस्थ हुए लोगों में वास्तु बिहार विध्याचल का एक पुरुष, लोवर लाइन चुनार की दो महिला, नई बस्ती बघेड़ा चुनार का एक पुरुष, देवहट हलिया की एक महिला, बरौंधा हलिया का एक पुरुष व दो महिला, अतरैला विजयपुर, बिकना, लालगंज, जोगीपुर कछवां की एक-एक महिला शामिल है। इसके अलावा लखनिया लालगंज के तीन पुरुष व दो महिला, विजयपुर कोठी, नारघाट, कोटघाट, नुनौटी राजगढ़, उस्मानपुर चुनार, मड़फा हिनौती हलिया के एक-एक पुरुष तथा अन्य जनपद व प्रदेश के भी तीन पुरुष ठीक होकर घर लौटे। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2449 पहुंच गई। इसमें 2124 लोग ठीक चुके हैं। 29 की अबतक कोरोना वायरस से मौत हुई है। वर्तमान में 296 केस एक्टिव है। वहीं एक लाख पांच हजार 510 का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें एक लाख तीन हजार 105 की रिपोर्ट आ चुकी है। 2405 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।