मीरजापुर में दो कार से 1200 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद, तीन आरोपित गिरफ्तार
मीरजापुर के अदलहाट में पुलिस और आबकारी विभाग ने दो कारों से 1200 शीशी अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस ...और पढ़ें

मीरजापुर में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 1200 शीशी अंग्रेजी शराब जब्त, तीन गिरफ्तार।
HighLights
अदलहाट में दो कारों से 1200 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद।
पुलिस और आबकारी विभाग ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।
शराब मध्य प्रदेश के रीवा से बिहार ले जाई जा रही थी।
जागरण संवाददाता ,अदलहाट(मीरजापुर)। क्षेत्र के नरायनपुर नहर पुलिया के पास से आबकारी विभाग व पुलिस टीम द्वारा रविवार को देर शाम दो कार से 1200 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि मध्य प्रदेश के रीवां से दो कार में अंग्रेजी शराब लेकर तस्कर बिहार के पटना ले कर जा रहे है। एसआई अरुण कुमार यादव ने आबकारी निरीक्षक चुनार मनोज कुमार राय को सूचना दिया।
तत्पश्चात पुलिस व आबकारी की टीम नरायनपुर नहर पुलिया के पास वाहनों का चेकिंग करने लगी। दोनों कार को घेरकर रोकने पर आगे के कार चालक ने रोक लिया तथा पीछे के कार में बैठा एक व्यक्ति कूद कर भाग गया।
पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर एक कार में 480 शीशी तथा दूसरी कार में 720 शीशी सभी 180एमएल (प्लास्टिक शीशी) बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि अंग्रेजी शराब पटना बिहार लेकर जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया तथा गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित नितीश कुमार निवासी अनिशाबाद, वेव थाना फुलवारी,पटना व आशीष रंजन निवासी बल्ली चक थाना फुलवारी,निरंजन कुमार निवासी चिन्दवारा, थरथरी,नालन्दा बिहार के है।
