अग्नि को साक्षी मान 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे
लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। विधि विधान से 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार अग्नि को साक्षी मानकर जोड़ों ने सात फेरे लिए। विवाह के दौरान पं. रामलाल त्रिपाठी के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा विवाह मंडप व परिसर गूंजायमान हो उठा। सामूहिक विवाह के दौरान लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में सामूहिक विवाह में विधि विधान से 11 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार अग्नि को साक्षी मानकर जोड़ों ने सात फेरे लिए। विवाह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा विवाह मंडप व परिसर गूंजायमान हो उठा।
एक साथ जब 11 दूल्हे विवाह के लिए निकले तो ढोल-ताशे की धुन पर बाराती डांस करते हुए रामकृष्ण मिशन अस्पताल परिसर से विवाह स्थल स्कूल परिसर में पहुंचे। जहां परिजनों और लोगों ने दूल्हों और बारातियों पर फूल बरसा कर स्वागत किया। निर्धारित समय पर जयमाल, पाणिग्रहण संस्कार हुआ। सावित्री व राकेश, बरखा व ज्ञानधर, चंदा निषाद व सजावल, मनिषा व राजू निषाद, साक्षी व मुन्ना यादव, रिकी व राहुल निषाद, शीला भारती व काजू भारती, मीरा भारती व राजू भारती, मनीषा व राम विलास, राधिका व वीरेंद्र तथा मंतोरा व डिपल का विवाह हुआ। डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, साहिबा सिंह, काशिका सिंह द्वारा वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधु को उपहार स्वरूप साइकिल, पलंग, टेबल, कुर्सी, रजाई, गहना सेट, बर्तन, श्रृंगार सामग्री, आलमारी, साड़ी, कपड़ा आदि विविध सामान प्रदान किया गया।