मीरजापुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 104 केंद्रों का चयन, छह नवंबर तक स्पष्ट होगी स्थिति
मीरजापुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए 104 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। ...और पढ़ें

मीरजापुर में यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा के लिए 104 केंद्र चयनित, 76 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा।
HighLights
मीरजापुर में 2027 बोर्ड परीक्षा के लिए 104 केंद्र चयनित।
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के कुल 76,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा 5 से 24 फरवरी 2027 तक, आपत्तियां 6 नवंबर तक।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की परीक्षा के लिए सूची जारी की गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिले में 104 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है।
परीक्षा केंद्रों की सूची जारी इसमें केंद्रों के साथ विद्यालयों को आवंटित किए गए विद्यार्थियों का विवरण भी शामिल है।10वीं व 12वीं कक्षा मिलाकर 76,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार दीक्षित ने कहा कि संबंधित प्रधानाचार्य, प्रबंधक, अभिभावकों और विद्यार्थियों से सूची का अवलोकन कर लें । साथ ही सूची पर आपत्तियां और शिकायतें मांगी गई हैं।
किसी विद्यालय को केंद्र निर्धारण अथवा छात्र आवंटन को लेकर आपत्ति है तो वह निर्धारित प्रारूप में माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकता है। बताया कि प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण के बाद होगी कार्रवाई।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर उनका निस्तारण किया जाएगा। आपत्ति उचित पाए जाने पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की संस्तुति के साथ संबंधित प्रकरण माध्यमिक शिक्षा परिषद को ऑनलाइन भेजा जाएगा। इसके लिए छह नवंबर 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक होंगी। बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। इसमें सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। वहीं शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है। गत वर्ष हाईस्कूल में 37,763 तथा इंटरमीडिएट में 34,985 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार अभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड से नहीं किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 : एक नजर
हाईस्कूल
पंजीकृत : 37763
शामिल : 35557
सफल : 31659
प्रतिशत : 89.04
प्रदेश में स्थान : 53
इंटरमीडिएट
पंजीकृत : 34985
शामिल : 33160
सफल : 26428
प्रतिशत : 79.70
प्रदेश में स्थान : 47
