यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बदहाल सार्वजनिक शौचालय, टूटी सड़क और गलियां...क्या कर रहा नगर निगम
युवा सेवा समिति ने नगर निगम पर प्रदर्शन कर मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। बदहाल सार्वजनिक शौचालयों, टूटी सड़कों के सुधार पर उनका अधिक जोर रहा।

मेरठ (जेएनएन)। शहर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों, टूटी सड़क और गलियों के सुधार की मांग को लेकर युवा सेवा समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। अफसरों ने मंगलवार को सभी स्थानों का निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव
युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली के नेतृत्व में सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग नगर निगम पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। बदर अली ने कहा कि महताब सिनेमा के पास 70 से ज्यादा जर्जर सरकारी शौचालयों के सुधार, खैरनगर दवा मार्केट की मुख्य सड़क के निर्माण, समर गार्डन में वार्ड 75 की 60 फुटा रोड का निर्माण, मदीना कालोनी की गलियों में जलभराव से निजात दिलाने की मांग गई बार की जा चुकी है। अपर नगर आयुक्त कहते हैं कि उनके पास अधिकार नहीं हैं। नगर आयुक्त कभी मिलते नहीं हैं।
भूख हड़ताल का अल्टीमेटम
वहीं, निगम प्रशासन ने पहले से ही एसीएम अमिताभ यादव और सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह को बुला रखा था। कई थानों की पुलिस भी तैनात थी। भीड़ के पहुंचने के कुछ देर बाद ही सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए थे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त अमित सिंह, एसीएम और सीओ के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर समिति पदाधिकारियों का ज्ञापन प्राप्त किया। धरनारत लोगों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि एक महीने में समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो निगम में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
जल्द समाधान का आश्वासन
सिटी मजिस्ट्रेट ने शाम तीन बजे सभी स्थानों का निरीक्षण कराकर समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम को मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग में व्यस्तता के चलते मंगलवार को निरीक्षण कराने का वादा किया गया है। प्रदर्शन में अकरम शाह, शहजाद मेवाती, सऊद फैजी, इरफान अहमद और तैय्यब समेत पांच पार्षद, आमिर गाजी, जमीर अहमद, अरशद सैफी, नईम सागर, सेफुद्दीन मेवाती, बासित अली व आजाद खां आदि शामिल रहे। अपर नगर आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि समस्याएं गंभीर हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के कारण आज शाम तीन बजे निरीक्षण नहीं कर सके। मंगलवार को निरीक्षण करके समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा।