विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कान में ईयरबड्स लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से हो गई मौत

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 14 Sep 2026 05:55 AM (IST)

मेरठ में दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. युवक कान में ईयरबड्स लगा रेलवे ट्रैक पर चल रहा था।

  2. मेरठ के दौराला में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई।

  3. युवक की पहचान 18 वर्षीय नीरज गिरी के रूप में हुई।

संवाद सूत्र, दौराला (मेरठ)। दिल्ली-हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम पावली स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक कान में ईयरबड्स लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा थाना पुलिस की हाईवे चौकी ने घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस की मदद से दौराला सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल फोन में मिले सिम की मदद से युवक की पहचान कर स्वजन को सूचना दी।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिटौली निवासी सदन गिरी दौराला सीएचसी पहुंचे और मृतक की पहचान अपने 18 वर्षीय पुत्र नीरज गिरी के रूप में की। उन्होंने बताया कि नीरज कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी स्थित एक डेयरी पर मजदूरी करता था। शनिवार शाम वह घर से घूमने के लिए निकला था। इसके बाद वह पावली स्टेशन के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी स्वजन को नहीं थी। कंकरखेड़ा हाईवे चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का मोबाइल टूट गया था।

मोबाइल से सिम निकालकर कांस्टेबल के फोन में डालने पर आयुष गिरी नाम के युवक का फोन आया। आयुष ने बताया कि युवक उसका भाई था और वे काफी देर से उसे मोबाइल पर फोन कर रहे थे। सूचना पर मृतक के पिता, भाई, मामा आकाश गिरी समेत अन्य स्वजन सीएचसी पहुंचे। स्वजन ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया।