पतंग उड़ाते हुए घर की छत से शौचालय की टंकी पर गिरा किशोर, इलाज को ले जाते समय हुई मौत
पंतग उड़ाते हुए उसका ध्यान कहीं भटक गया और वह आगे बढ़ते ही छत से नीचे शौचालय के टैंक पर गिर गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बुलंदशहर, जेएनएन। जिले के एक गांव में किशोर की छत पर से गिरकर मौत हो गई। वह छत पर पंतग उड़ा रहा था, पंतग उड़ाते हुए उसका ध्यान कहीं भटक गया और वह आगे बढ़ते ही छत से नीचे शौचालय के टैंक पर गिर गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव झाझर निवासी समीर पुत्र निसार खान उम्र 16 वर्ष कल शाम 6:00 बजे अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते हुए उसका ध्यान कहीं भटक गया और वह छत से नीचे पड़ोसी के लैट्रिन के टैंक पर जा गिरा। जिससे उसके सर में काफी चोट आई, स्थानीय अस्पताल में ले जाने पर उन्होंने बुलंदशहर रेफर कर दिया। रास्ते में ही समीर ने दम तोड़ दिया। समीर अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था।
मचा कोहराम
इस घटना के बाद से ही स्वजनों और ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार का तो रो-रोकर बुरा हाल है, मां बाप की हालत बेसुध जैसी हो गई है। वहीं इस घटना के होने से ग्रामीणों में शोकुलाहल का माहोल छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि वह हमेशा छत पर पंतग उड़ाता था। लेकिन इस बार उसने सर्तकता नहीं रखी और पंतग पकड़ने के चक्कर में नीचे गिर गया।