बागपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
बागपत में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जिले के रमाला क्षेत्र के कंडेरा बामनौली मार्ग पर एक युवक की पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस जांच कर रही है।
बागपत, जेएनएन। बागपत जिले के रमाला क्षेत्र के कंडेरा बामनौली मार्ग पर एक युवक की पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुुुुबह राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देखा तो जानकारी पुलिस तक पहुंची। सूचना पर कंडेरा और बामनौली गांव के भी काफी लोग मौके पर पहुंचे। अभी आरोपितों को पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो वह बामनौली गांव का रहने वाला 45 वर्षीय रामगोपाल निकला, जिसकी जाति अनुसूचित है। सीओ आलोक सिंह और एएसपी मनीष कुमार मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली। उधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।