Move to Jagran APP

आंध्र प्रदेश से युवती को अगवा कर सहारनपुर लाए, जेवर लूटने के बाद बैराज में दिया धक्का

आंध्र प्रदेश से एक युवती को अगवा कर दो युवक सहारनपुर ले आए और लाखों के जेवर लूटने के बाद मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित हथनीकुंड बैराज में धक्का दे दिया। सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। युवती की खोजबीन की जा रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:30 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:30 PM (IST)
आंध्र प्रदेश से युवती को अगवा कर सहारनपुर लाए, जेवर लूटने के बाद बैराज में दिया धक्का
झाड़ फूंक करने वाले दो युवकों ने किया था अगवा, दोनों गिरफ्तार।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। झाड़ फूंक करने वाले दो युवक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) से एक युवती को अगवा कर सहारनपुर ले आए और लाखों के जेवर लूटने के बाद मिर्जापुर थाना क्षेत्र स्थित हथनीकुंड बैराज में धक्का दे दिया। सोमवार को आंध्र प्रदेश पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपितों की निशानदेही पर युवती की बैराज में तलाश शुरू कर दी। अभी पुलिस को युवती नहीं मिली है। पुलिस को आरोपितों के पास से साढ़े तीन लाख के जेवर भी मिले हैं।

loksabha election banner

उपचार के नाम पर दिया धोखा

सोमवार को सहारनपुर पहुंचे विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) जिले के टुटाउन थाने के सब इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद और कल्याण देव ने बताया कि सहारनपुर मंडी कोतवाली क्षेत्र के खाताखेड़ी संगम विहार निवासी वासिफ और मानकमऊ निवासी तैय्यब झाड़ फूंक का काम करते हैं। वह आंध्रप्रदेश में जाकर भी लोगों का उपचार करते हैं। टुटाउन निवासी तसनीम फातिमा पुत्री नसीम अहमद भी बीमार थी। नसीम अहमद ने दोनों को अपने घर बुलाकर बेटी का उपचार कराया था। इसके बाद तसनीम तैय्यब के संपर्क में आ गई और उससे फोन पर बातचीत करने लगी।

घुमाने के बहाने साथ ले गए

सब इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद ने बताया कि तैय्यब करीब एक माह पूर्व युवती को सहारनपुर ले आया था, जिसके अपहरण का मुकदमा टुटाउन थाने में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने पहले युवती को खाताखेड़ी में ही एक मकान में किराए पर रखा। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि लाखों रुपये के जेवर लूटने के बाद दोनों आरोपित उसे घुमाने के बहाने 18 जुलाई को हथनीकुंड बैराज ले गए और धक्का दे दिया। आरोपितों ने घटना का इकबाल भी किया है।

इनका कहना है

आंध्रप्रदेश पुलिस आई हुई है। गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है। आंध्रप्रदेश पुलिस की हर स्तर पर मदद की जा रही है।

- डा. एस चन्नपा, एसएसपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.