विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KBC की हाॅट सीट पर पहुंचीं 'यशस्वी प्रधान' ऋचा सिंह, अमिताभ बच्चन से गांव में कराए विकास कार्यों पर की चर्चा

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 08 Oct 2026 05:55 AM (IST)

ऋचा सिंह, जो मेरठ के अम्हेड़ा आदिपुर गांव की पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रशासक हैं, दैनिक जागरण-अल्ट्राटेक की 'यशस्वी प्रधान' ...और पढ़ें

ऋचा सिंह, अम्हेड़ा आदिपुर की पूर्व प्रधान और वर्तमान में प्रशासक।

ऋचा सिंह, अम्हेड़ा आदिपुर की पूर्व प्रधान और वर्तमान में प्रशासक।

HighLights

  1. ऋचा 'यशस्वी प्रधान' प्रतियोगिता से केबीसी तक पहुंचीं।

  2. अमिताभ बच्चन ने गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की।

  3. मेरठ की ऋचा सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई।

जागरण संवाददाता, मेरठ। राजपुरा विकास खंड के गांव अम्हेड़ा आदिपुर की पूर्व प्रधान और वर्तमान में प्रशासक ऋचा सिंह ने गांव की जिम्मेदारी संभालते हुए अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

दैनिक जागरण-अल्ट्राटेक की ‘यशस्वी प्रधान’ प्रतियोगिता में मंडल और प्रदेश स्तर पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं ऋचा सिंह का चयन अब लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए हुआ है। बुधवार को वे अपने पति रोबिन सिंह के साथ मुंबई के फिल्म सिटी पहुंची, जहां पर टीवी शो की शूटिंग की गई।

ऋचा सिंह के पति रोबिन सिंह सिवाच ने बताया कि दैनिक जागरण और अल्ट्राटेक की ओर से आयोजित ‘यशस्वी प्रधान’ प्रतियोगिता में ऋचा सिंह ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में प्रधान ऋचा सिंह ने गांव में जो विकास कार्य कराए है उन्हें शामिल किया गया था।

बेहतर कार्य करने को लेकर ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद ऋचा सिंह को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए चुना गया। उनके पति रोबिन सिंह सिवाच ने बताया कि कार्यक्रम की शूटिंग के लिए वह बुधवार को मुंबई पहुंचे। फिल्म सिटी में गुरुवार को दोपहर दो बजे से शूटिंग शुरू हुई और देर रात तक चली। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे गांव में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। उनसे उनसे विकास के आइडिया भी पूछे गए। जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। हालांकि देर रात तक शूटिंग जारी थी।