Move to Jagran APP

गुरु को द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं दिए जाने पर विफरीं अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, खेल मंत्री को लिखेंगी पत्र Meerut News

मेरठ की दंगल गर्ल कही जाने वाली अलका तोमर ने अपने गुरु को द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं दिए जाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।अवार्ड के लिए नांमकन करने वालों पर आरोप लगया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 02:09 PM (IST)
गुरु को द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं दिए जाने पर विफरीं अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, खेल मंत्री को लिखेंगी पत्र Meerut News
गुरु को द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं दिए जाने पर विफरीं अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, खेल मंत्री को लिखेंगी पत्र Meerut News

मेरठ, जेएनएन। अर्जुन पुरस्कार से नवाजी जा चुकी अलका तोमर ने अपने गुरु जबर सिंह सोम को द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए नामित नहीं किए जाने पर नाजराजगी जाहिर की हैं। इन्‍होंने कहा कि गुरु जबर सिंह सोम के अच्‍छे आंकडे और उनके कई शिष्‍यों द्वारा अवार्ड पाए जाने के बाद भी इस पुरस्‍कार को देने के लिए अनदेखी की गई है। उन्‍होंने बताया कि इस संबंध में वे खेल मंत्री किरण रिजजू को पत्र लिखेगी।

loksabha election banner

मेरठ की दंगल गर्ल कही जाने वाली अलका तोमर ने अपने गुरु को द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं दिए जाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्‍होंने अवार्ड के लिए नांमकन करने वालों पर भी गंभीर आरोप लगाया है। दैनिक जागरण से बात करते हुए बताया कि द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए जिनकों अवार्ड दिया जा रहा है। वे जबर सिंह सोम (अलका तोमर के गुरु) से कम कामयाब हैं। बताया कि जबर सिंह सोम सौ से अधिक खिलाडि़यों को ट्रेंड कर चुके हैं। इनमें से 60 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो राष्‍ट्रमंडल खेलों से लेकर राष्‍ट्रीय खेलों में मेडल जीत चुके हैं।

खेल मंत्री को लिखेंगी पत्र

दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं दिए जाने को लेकर वे खेल मंत्री को पत्र लिखेगीं। साथ ही इसकी एक प्रति पीएम को भी भेजेंगी। इसके अलावां क्षेत्र के विधायक और सांसद को भी इसकी प्रति भेंट करेंगी।

2007 मे मिला था अर्जुन अर्वाड

अलका तोमर ने अच्‍छा प्रदर्शन करते हुए 2010 में राष्‍ट्रमंडल खेल में गोल्‍ड मेडल जीता था। इसके अलावां इनके पास कई बड़े-छोटे पु‍रुस्‍कार हैं। इन्‍हे 2007 में ही अर्जुन अवार्ड दिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.