समझने-समझाने में हुई चूक और थाने में हो गया बवाल
बीती रात दो पक्षों क्रमशः सोनू और सुबोध के लोगों के बीच विवाद हो गया था। कार्रवाई की मांग को लेकर सुबोध पक्ष के लोग आज थाने पहुंचे।
By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 05:57 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। मामला सरधना थाना क्षेत्र का है। बीती रात दो पक्षों क्रमशः सोनू और सुबोध के लोगों के बीच विवाद हो गया था। कार्रवाई की मांग को लेकर सुबोध पक्ष के लोग आज थाने पहुंचे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में थीं। अब थाने में स्टेशन अफसर ने महिला पुलिस कर्मियों को आगे कर दिया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने आक्रोशित महिलाओं को समझाना शुरू किया, हालांकि इसी समझने और समझाने में कहीं गड़बड़ हो गई और एक आक्रोशित महिला ने सामने खड़ी समझा रही महिला सिपाही का गला पकड़ लिया। इसके बाद तो सभी महिलाएं भिड़ गईं महिला सिपाहियों से। अंततः तब पुरुष सिपाहियों ने मोर्चा संभाला।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें