मनचला बाज न आए तो हेयर पिन से नाक पर करें प्रहार
-नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत डीएमए में हुई कार्यशाला -आत्मरक्षा के तरीके बताए, कानून की
-नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत डीएमए में हुई कार्यशाला
-आत्मरक्षा के तरीके बताए, कानून की जानकारी दी
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम : दयावती मोदी एकेडमी में गुरुवार को नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीओ दौराला ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानून, संविधान की धाराएं, साइबर क्राइम, है¨कग, तत्काल पुलिस सेवा कंट्रोल रूम-100, नारी शक्ति नंबर-1090, एंटी रोमियो स्क्वाड आदि की जानकारी दी।
सीओ ने कहा कि किसी भी परेशानी, उत्पीड़न अथवा बालिकाओं के साथ किए गए अपराध व दुर्व्यवहार की शिकायत तुरंत अपने परिजन और पुलिस से करें। विशेष महिला पुलिस अधिकारियों का संगठन शक्तिपरी बालिकाओं को जागरूक व सुरक्षित करने का काम करेगा। मुश्किल में होने पर घबराएं नहीं बल्कि मदद के लिए शोर मचाएं। बचाव के लिये कोई नुकीली वस्तु छेड़छाड़ करने वाले की नाक पर मारें। हेयर पिन भी इसके लिए काफी कारगर हो सकती है।
प्रधानाचार्य ऋतु दीवान ने कहा कि हिम्मत से परिस्थितियों का सामना करें। बालिकाओं को संविधान की धाराओं की भी जानकारी होनी चाहिए। इस दौरान उप-प्रधानाचार्य कपिल क्रिस्टोफर, राजीव ढाका आदि थे।