Move to Jagran APP

बच्चों की सलामती के लिए महिलाओं ने रखा अहोई व्रत

मेरठ, जेएनएन। अहोई का त्योहार गुरुवार को नगर व आसपास क्षेत्र में परंपरागत तरीके से श्रद्धा पूर्वक मन

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 06:50 PM (IST)
बच्चों की सलामती के लिए महिलाओं ने रखा अहोई व्रत
बच्चों की सलामती के लिए महिलाओं ने रखा अहोई व्रत

मेरठ, जेएनएन। अहोई का त्योहार गुरुवार को नगर व आसपास क्षेत्र में परंपरागत तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। बच्चों की सलामती के लिए महिलाओं ने व्रत रखा और अहोई मैया की कहानी सुनी। देर शाम पूजा अर्चना कर जलार्पण के बाद भोजन कर व्रत खोला।

loksabha election banner

दीपावली से पूर्व एवं करवा चौथ के बाद अहोई का त्योहार आता है जो बच्चों की सलामती के लिए मनाया जाता है। गुरुवार को अहोई का त्योहार होने के चलते महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु होने की कामना करते हुए व्रत रखा। सामूहिक रूप से आसपड़ोस में जाकर मोहल्ले की महिलाओं के साथ बैठ अहोई मैया की कहानी सुनी और पूजा अर्चना कर बायना निकाल परिवार की अपने बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वा प्राप्त किया तथा देर शाम चंद्रमा को जलार्पण कर भोजन ग्रहण किया।

मवाना के अलावा हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा और परीक्षितगढ़ कस्बों और गांवों में भी अहोई अष्टमी का त्योहार परंपरागत तरीके से श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। किसानों की नहीं हो रही सुनवाई : क्षेत्र के गांव कैथवाड़ी, नारंगपुर में गुरुवार को नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। जिसमें युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि किसान, मजदूर के हक के लिए चौधरी जयंत सिंह लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान अपने हक के लिए दिल्ली के बार्डर पर आंदोलनरत है। लेकिन, किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। चौधरी वसीम राजा ने कहा कि मंहगाई चरम पर है। निम्न एवं मध्यम वर्ग के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। भूपेन्द्र ढबास, राजपाल त्यागी, विपिन त्यागी, अमित त्यागी, डा. बाबूराम, वसीम चौहान, ताज राजपूत, इमरान चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.