मेरठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी होंगी सम्मानित तो सीसीएसयू में कार्य परिषद बैठक, जानिए आज के कार्यक्रम
कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम में सोमवार दस बजे तकनीकी अधिकारियों की बैठक की जाएगी। वहीं कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम में ही तीन बजे से महिला खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। उधर शहीद मंगल पांडेय राजकीय कालेज में सुबह 11 बजे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
मेरठ, जेएनएन। कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम में सोमवार दस बजे तकनीकी अधिकारियों की बैठक की जाएगी। वहीं, कैलाश प्रकाश स्पोट्र्स स्टेडियम में ही तीन बजे से महिला खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। उधर, शहीद मंगल पांडेय राजकीय कालेज में सुबह 11 बजे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
सीसीएसयू में कार्यपरिषद की बैठक
सोमवार दोपहर 11 बजे चौधरी चरण ङ्क्षसह विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की बैठक का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसमें परिषद के सदस्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करेंगी। वहीं, मेरठ कालेज के मूट कोर्ट में सृजन का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा। उधर, इस्माईल गल्र्स नेशनल इंटर कालेज एल ब्लाक शास्त्रीनगर में दोपहर एक बजे मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
सदर में आर्य समाज का ऋषि बोधोत्सव प्रचार
केंद्रीय आर्य समाज का ऋषि बोधोत्सव प्रचार कार्यक्रम सुबह 11 बजे सीजेडीएवी में व आर्य समाज दयानंद पथ सदर में कार्यक्रम शाम सात बजे कार्यक्रम होंगे। वहीं, वेस्टर्न चेंबर आफ कामर्स बांबे बाजार में जीएसटी को लेकर सेमिनार सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। उधर, विनायक विद्यापीठ मोदीपुरम में महिला दिवस पर समारोह सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इसके अलावा करन पब्लिक स्कूल में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम आयोजन होंगे।
पीएनबी के मंडल कार्यालय पर महिलाएं होंगी सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर सुबह साढ़े दस बजे महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, स्टेट बैंक कैंट ब्रांच में सुबह 11 बजे महिलाओं का सम्मान व विशेष काउंटर का आयोजित होगा। उधर, एमआइईटी में महिलाओं का सम्मान समारोह सुबह 11 बजे से होगा। एक अन्य कार्यक्रम में एमआइटी पब्लिक स्कूल जागृति विहार में महिला दिवस पर सेमिनार सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।
सेंट पीटर्स चर्च में महिला दिवस को लेकर आयोजन
कंकरखेड़ा स्थित सेंट पीटर्स चर्च में महिला दिवस पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया गया है। वहीं, संजीवनी महिला संस्था का कस्तूरबा गांधी स्कूल पूर्वा अहिरान में भी सुबह साढ़े ग्यारह कार्यक्रम तय किया गया है। उधर, लक्मे एकेडमी बेगमपुल गंगा प्लाजा में महिला दिवस पर कार्यशाला दोपहर 12 बजे लगेगी। इसके अलावा हरियाली क्लब की ओर से नई सड़क लोरेंट लाज में महिला दिवस पर कार्यक्रम शाम 4.30 बजे आयोजित होगा। अन्य कार्यक्रमों में मेरठ खंदक टेक्सटाइल वीवर्स कल्स्टर का डा. राम मनोहर लोहिया नगर बुनकर पाकेट एफ में प्रेसवार्ता सुबह 11 बजे से होगी। साथ ही, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलेटिक चैंपियनशिप को लेकर प्रेसवार्ता दोपहर दो बजे होगी।