मिशन शक्ति से महिलाओं को मिला सुरक्षा व सम्मान : सांसद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं सौ महिलाओं को लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में सम्मानित किया गया।
मेरठ, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं सौ महिलाओं को लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया।
लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी और डीएम के. बालाजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ाना है। सरकार ने तमाम तरह की योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई हुई हैं, जिनका लाभ पाकर आधी आबादी लगातार तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रही हैं। इस दौरान सांसद ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान से महिलाओं में काफी आत्मविश्वास जागा है। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य और डीएम ने भी अपनी बात रखी और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। साथ ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं को सम्मानित करने संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी करीब सौ महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान एडीजी राजीव सब्बरवाल, आइजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, सीडीओ शशाक चौधरी, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
----
इन्हें मिला सम्मान
नगर निगम से कुसुम शर्मा, ज्योति राणा, रितु शर्मा, ज्योति राज, पूनम, डीएलएसए से अनमोल, समाज कल्याण से परवीन, मनोरंजन विभाग से सीमा मनिहार, पशु विभाग से डा. स्नेहल, गन्ना विभाग से मुकतुलिया, मुनेश देवी, सीमा, सरिता, सीमा, जिला युवा कल्याण से डा. सलोनी गर्ग, प्रशासन से अंजू पांडे, कल्पना पांडे, कौशर जहा, पूजा शर्मा, प्रतिभा यादव, एआर कापरेटिव से प्रीति त्यागी, आभा तोमर, दुग्ध विभाग से सीमा सैनी, जिला युवा विभाग से जैनब खान, सोनम कुमारी, वर्षा, स्वाति, लता, खेल विभाग से आरुषि सिंह, आंचल विहान, गार्गी चौधरी, दीप्ति सिंह, स्नेहा शर्मा, बुलबुल सागर, खुशीराणा, स्वाति चौधरी, ख्वाब चौधरी, डा. भावना गांधी, एनजीओ में पंकज शर्मा, प्राची मिश्रा, ममता गर्ग, नीलम मिश्रा, निधि मित्तल, स्मृति मित्तल, माधुरी शर्मा, नेहा त्यागी, खुशबू शर्मा, ईशा परवीन, गार्गी, स्वाति, जूही प्रजापति।