पूर्व प्रधान के खेत में मिला महिला का गर्दन कटा नग्न शव, हाथ काटकर कुत्ते ले गए
मेरठ में ईख के खेत में महिला का नग्न शव दबा हुआ मिला है। शव की गर्दन एक पूरा हाथ और दूसरे हाथ की कलाई गायब है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है।
By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 05:54 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। मेरठ दौराला थाना क्षेत्र के लोइया गांव में गुरुवार सुबह पूर्व प्रधान के बेटे के ईख के खेत में महिला का सिर व हाथ कटा नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव खेत में दबाया गया है। शिनाख्त नहीं होने शव मर्चरी भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शव पर मिले धारदार हथियार के निशान
दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे से करीब चार सौ मीटर अंदर लोईया गांव के पास शबी अहमद के खेत हैं। जिसमें ईख की फसल खड़ी है। पड़ोसी किसान ईश्वर गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने खेत में सिंचाई करने गया था। इस दौरान उसने शबी अहमद के खेत में कुत्ते को इंसान का हाथ मुंह में दबाकर भागते हुए देखा। ईश्वर ने गन्ने के खेत में जाकर देखा तो वहां एक शव दबा हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से खेत खोदवाया। वहां से महिला का नग्न शव बरामद हुआ। उसका सिर और एक हाथ गायब था। शरीर पर निशान देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी धारदार हथियार से महिला का सिर और हाथ काटा गया हो। पुलिस ने खेत में सिर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव को खेत में दबाया गया है। पुलिस शव मर्चरी भेज कर पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें