Move to Jagran APP

प्रेम विवाह करने पर महिला को मारी गोली, जेठ व देवर पर लगाया आरोप

रविवार को कांशीराम कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने एक महिला को गोली मार दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह करने पर उसके ससुराल वालों ने ही हमला किया है। देर रात उपचार के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Dec 2018 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 07:00 AM (IST)
प्रेम विवाह करने पर महिला को मारी गोली, जेठ व देवर पर लगाया आरोप
प्रेम विवाह करने पर महिला को मारी गोली, जेठ व देवर पर लगाया आरोप

मेरठ । रविवार को कांशीराम कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने एक महिला को गोली मार दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रेम विवाह करने पर उसके ससुराल वालों ने ही हमला किया है। देर रात उपचार के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी।

loksabha election banner

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी चांदनी पुत्री मोहम्मद इशाक ने लगभग छह माह पूर्व आनंद गार्डन निवासी गुफरान पुत्र इरफान से प्रेम विवाह किया था। 17 नवंबर से वह अपने भाई सरताज के पास काशीराम कॉलोनी में रह रही है। शनिवार को ससुराल वालों ने फोन ननद के निकाह में शरीक होने के लिए फोन किया। रविवार दोपहर तीन बजे वह ससुराल से लौट रही थी। पीड़िता के मुताबिक, जब वह काशीराम गोल चौक पर पहुंची तो दो बाइकों पर चार लोग आए। इनमें उसका जेठ फुरकान, देवर मोनू व दो अज्ञात थे, जिनमें से जेठ ने गोली चला दी। दाएं हाथ में गोली लगने पर वह शोर मचाते हुए भाग निकली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में भर्ती कराया। चांदनी ने बताया कि ससुराल वाले प्रेम विवाह से खुश नहीं हैं, जिस कारण उस पर हमला किया गया। आरोपितों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस आरोपितों के घर पहुंची तो वह फरार हो गए। दूसरी ओर चांदनी से निकाह से पूर्व उसके पति को भी दोस्त ने ही गोली मार दी थी। घटना के पीछे कोई ठोस वजह नहीं थी।

घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

-राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर-खरखौदा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.