Move to Jagran APP

बुलंदशहर में महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर फाड़े कपड़े Bulandshahr News

बुलंदशहर जिले में छेड़छाड़ की घटनाओं पर पुलिस अंकुश लगाने में अक्षम ही साबित हो रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। बाद में गली में महिला को फटे कपड़ों में ले आया।

By Prem BhattEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 12:14 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 12:14 PM (IST)
बुलंदशहर में महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर फाड़े कपड़े Bulandshahr News
बुलंदशहर में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपित उस समय महिला के घर में घुसा, जब वह घर में अकेली थी। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके कपड़े फाड़ दिए। यहीं नहीं, गली में महिला को फटे कपड़ों में ले आया। बाद में पड़ोसियों ने महिला को बचाया। आरोपित धमकी देता हुआ फरार हो गया। मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

घर में कर रही थी पूजा की तैयारी

महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को वह अपने घर में शाम के समय गोर्वधन पूजा की तैयारी कर रही थी। उसके पति और बच्चे खेत पर गन्ना लेने के लिए गए थे। उसी समय उनके गांव का ही राहुल पुत्र सोहनवीर उनके घर में घुस आया। आरोपित ने पहले उसके पति के बारे में जानकारी की। कहा कि उसके पति से उसे कुछ काम था। जब महिला ने उसे बैठने के लिए कहा और पानी लेकर आई तो राहुल ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए धमकी दी कि वह अपने पति से बताएगी।

आरोपित फरार, पुलिस ने दी दबिश

आरोप है कि राहुल ने छेड़छाड़ के दौरान ही उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपित भागने लगा। महिला ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह गली में फटे कपड़ों में ही खींचकर ले गया। बाद में आरोपित फरार हो गया। देहात कोवताली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में रविवार की रात ही गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह अभी फरार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.