Move to Jagran APP

Muzaffarnagar Crime News: विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, लोगों के सामने वादा करने के बाद भी मुकरा

Muzaffarnagar Crime News मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बा निवासी महिला का कहना है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Parveen VashishtaPublished: Sun, 25 Sep 2022 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 06:10 PM (IST)
Muzaffarnagar Crime News: विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, लोगों के सामने वादा करने के बाद भी मुकरा
शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। खतौली क्षेत्र में विधवा को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।  

loksabha election banner

मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग से लगाई गुहार 

कस्बा निवासी विधवा महिला ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि पड़ोस के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसे समाज में सम्मान से जीवन यापन कराने का वायदा कर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। 18 मार्च 2022 को दुल्हेंडी पर्व पर रंग खेलने के बहाने रात में उसके किराये के मकान में आ गया। उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। इसकी भनक उसके देवर को लगी तो उन्होंने मकान मालिक और पड़ोस के लोगों के साथ उसे पकड़ लिया। उसने छुड़वाने पर उससे शादी करने और सारी उम्र उसका साथ देने का वादा किया। 

इसके बाद भी करता रहा शोषण

इसके बाद भी शादी का झूठा आश्वासन देकर शरीरिक शोषण करता रहा। उसने शादी के लिए कहा तो मना कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपित की धरपकड़ के लिए टीम दबिश दे रही है। 

घर से दो दिन से गायब किशोरी मिली, दो युवकों पर लगाया था आरोप 

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। पहासू क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री विगत शुक्रवार को घर से घेर पर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में दो युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गए। जिसके बाद स्वजन ने किशोरी की तलाश की, तो उन्हें वह शिकारपुर क्षेत्र में मिल गई। स्वजन ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। एसपी देहात बजरंग वली चौरसिया ने बताया कि किशोरी घर से अचानक चली गई थी। वह शिकारपुर क्षेत्र में मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.