महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने कर दिया था रेफर
स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने गर्भवती महिला को रेफर कर दिया। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी डिलीवरी हो गई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 03:49 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 03:49 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। शामली के एक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरनगर के अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही महिला की डिलीवरी हो गई। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। उन्हें वापस शामली लाया गया है।
हीमोग्लोबिन कम था
ऊन ब्लॉक के एक गांव निवासी एक महिला को लेबर पेन होने पर पहले ऊन सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे शामली सीएचसी रेफर कर दिया गया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि महिला का हीमोग्लोबिन कम है। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन महिला को एंबुलेंस में लेकर चल दिए। रास्ते में तितावी के पास महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस से उसे शामली वापस लाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें