जन्मदिन मनाने गए थे मकान से माल उड़ाया
शनिवार को जागृति विहार में रिटायर्ड अध्यापक के मकान में चोरी हो गई। घटना के समय पीड़ित परिवार के साथ पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए गए हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।
मेरठ, जेएनएन। शनिवार को जागृति विहार में रिटायर्ड अध्यापक के मकान में चोरी हो गई। घटना के समय पीड़ित परिवार के साथ पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए गए हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख रही है।
128/7 जाग्रति विहार निवासी श्यामलाल गर्ग रिटायर्ड अध्यापक है। उनका छोटा बेटा अनुज गर्ग गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करता है। 31 जनवरी को श्यामलाल गर्ग की पत्नी का जन्मदिन था। इसी वजह से दंपती 27 जनवरी में ही अपने बेटे के यहां गुरुग्राम चले गए थे। जाग्रति विहार स्थित मकान में ताला लगा था। शनिवार को दंपती जब घर वापस आए तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। जिसे देखकर श्यामलाल की पत्नी के होश उड़ गए। उन्होंने अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और कीमती सामान भी गायब था। श्यामलाल गर्ग ने बताया कि चोर घर में रखी एक स्कूटी और एलईडी के साथ कीमती सामान ले गए। दंपती ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। तस्करी की शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मेरठ : टीपीनगर थाना पुलिस ने तस्करी की शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बागपत रोड इंदिरा कालोनी निवासी शोभित कुमार को तस्करी की शराब के 55 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी जगह से शिवपुरम निवासी सनी को 90 पव्वों के साथ दबोचा। वहीं, शराब तस्करी में वांछित चल रही भोला रोड निवासी महिला नीलम को भी गिरफ्तार किया है। उसकी काफी समय से तलाश था। दूसरी ओर, भावनपुर थाना पुलिस ने भी दो लोगों को पकड़ा है। दस लीटर अवैध शराब के साथ सूरज और जयभीमनगर निवासी संतोष को 20 पव्वों के साथ पकड़ा। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।