Weather Update: आसमान साफ, तेज धूप के चलते गर्मी और उमस करेगी परेशान Meerut News
Weather Update मंगलवार को सुबह शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई। आसमान साफ नजर आया और बारिश की अभी कोई संभावना नहीं बन रही है। मानसून की रफ्तार कमजोर हो गई है।
मेरठ, जेएनएन। Weather Update रक्षाबंधन पर सोमवार को पूरे दिन उमस और गर्मी के बाद मंगलवार को सुबह शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई। आसमान साफ नजर आया और बारिश की अभी कोई संभावना नहीं बन रही है। मंगलवार को भी दिनभर गर्मी का मौसम ही बने रहने के आसार हैं। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है।
पूरे दिन उमस और गर्मी ने रुलाया
इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली थी। बीते हफ्ते तीन से चार दिन तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। रविवार को भी सुबह से सूरज के निकलने के बाद दिनभर गर्मी और उमस रही। रविवार की रात को भी उमस से परेशान करे रखा। सोमवार को बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि मेरठ और आसपास के जिलों में मानूसन की आमद इस बार कमजोर ही नजर आ रही है।
मानसून की रफ्तार मंद
इसके पूर्व शनिवार को सुबह से झमाझम बरसने के बाद दोपहर में निकली धूप ने उमस और गर्मी से परेशान कर दिया था। वहीं रविवार की सुबह भी आसमान साफ नजर आया और धूप निकल आई थी। रविवार को सुबह तो नहीं लगता था कि बारिश होने की कोई संभावना बन रही है। दिन में उमस और गर्मी का प्रकोप ही बना रहा। इसके पूर्व शनिवार तड़के से ही मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था। सुबह काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली। कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा होती रही। आसमान पर घने काले बादल छाए हुए थे। यह बारिश फसलों के लिहाज से भी ठीक है। शुक्रवार को भी हालांकि सुबह से बादल बने हुए थे लेकिन बाद में तेज धूप ने परेशान करके रख दिया था।