Weather Update: तेज गर्मी और उमस से होगा सामना, बारिश के अभी आसार नहीं Meerut News
शुक्रवार को भी आसमान साफ नजर आया और तेज धूप के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। मेरठ में मानसून में अभी तक सामान्य से करीब 50 फीसद तक वर्षा कम हुई है।
मेरठ, जेएनएन। इस बार लगता है कि वेस्ट यूपी से मानसून रूठ गया है। हर वर्ष लगभग 29 जून के आसपास इस क्षेत्र में मानसून अपनी दस्तक देता है। लेकिन इस बार तो दस जुलाई हो गई लेकिन वर्षा का अभी पता ही नहीं। बीते दिन छिटपुट बारिश हुई थी, लेकिन वो भी एक या दो दिन। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी आसमान साफ नजर आया और तेज धूप के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मेरठ में मानसून में अभी तक सामान्य से करीब 50 फीसद तक वर्षा कम हुई है। शुक्रवार को भी तेज गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञानी हालांकि जुलाई मध्य तक अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं।
कल भी यही था हाल
बुधवार को दिन में हुई बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया था, लेकिन दोपहर बाद निकली चटक धूप ने उमस से बेहाल किया। गुरुवार की सुबह आसमान एकदम साफ नजर आया। सूरज के निकलने के बाद तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। अभी बारिश के कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। चूंकि मानसून की आमद हो चुकी है। बारिश के कभी भी होने के आसार बन सकते हैं। मंगलवार को भी दोपहर बाद हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया था। इसके पूर्व रविवार को भी हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था।
तेज गर्मी और उमस कर रही बेहाल
गौरतलब है कि रविवार को भी वेस्ट यूपी में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी, जिसके कारण उमस और गर्मी से राहत मिली। लेकिन सोमवार को सुबह धुंधली धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। लेकिन कुछ समय बाद ही आसमान पर बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के बीच उमस से कुछ राहत मिली। लेकिन दोपहर में आसमान में निकली कड़ी धूप ने रुलाकर रख दिया। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शाम तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन बारिश की अभी धीमी शुरुआत है। सोमवार से सावन का महीना भी शुरू हो गया है। एक दो दिन में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।