Move to Jagran APP

Baghpat News: हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा पानी, मंगलवार रात तक बागपत पहुंचेगा, अलर्ट जारी

Water In Yamuna river हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में सात घंटे के अंतराल में 21.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी बागपत जनपद में मंगलवार रात तक प्रवेश करेगा। इसे लेकर संबंधित विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।

By JagranEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Mon, 26 Sep 2022 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 12:19 PM (IST)
Baghpat News: हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा पानी, मंगलवार रात तक बागपत पहुंचेगा, अलर्ट जारी
Baghpat News हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया जोकि बागपत पहुंचेगा।

बागपत, जागरण संवाददाता। Baghpat News पहाड़ों पर हुई वर्षा के कारण एक बार हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में सात घंटे के अंतराल में 21.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बागपत जनपद में पानी मंगलवार रात तक प्रवेश करेगा। सिंचाई विभाग ने यमुना नदी किनारे अलर्ट जारी करते हुए विभाग के कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया है।

loksabha election banner

इस प्रकार छोड़ा गया पानी

रविवार की रात 12 बजे हथनीकुंड बैराज से 2.17 लाख, एक बजे 2.39 लाख, दो बजे 2.53 लाख, तीन बजे 2.67 लाख, सोमवार तड़के चार बजे 2.81 लाख, पांच बजे 2.95 लाख, छह बजे 2.95 लाख क्यूसेक पानी, सात बजे 2.97 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा जा चुका है। सात घंटों में सबसे ज्यादा छोड़ा गया पानी सुबह सात बजे 2,97,947 क्यूसेक पानी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हथनीकुंड बैराज से दिन भर अभी और भी पानी यमुना नदी में छोड़ा जाएगा।

नदी किनारे न जाए लोग, कर्मचारी अलर्ट

बाढ़ के खतरे को देखते हुए पहले ही यमुना नदी किनारे स्थित गांव, कस्बे और नगरों में बाढ़ चौकियां स्थापित हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि सात घंटो में सबसे ज्यादा छोड़ा गया पानी सुबह सात बजे 2.97.947 क्यूसेक पानी है। बाढ़ जैसी संभावना अभी नहीं है लेकिन बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे नदी किनारे गांव, कस्बे और नगर में रहने वाले लोगों के संपर्क में रहते हुए उन्हें नदी किनारे न जाने की सलाह दे।

ये गांव, कस्बे और नगर है नदी किनारे

यमुना नदी जनपद में टांडा से शुरू होकर सुभानपुर में समाप्त होती है। टांडा, कुरड़ी, जागौस, कोताना, शबगा, खेड़ा हटाना, नैथला, गौरीपुर जवाहरनगर, निवाड़ा, सिसाना, पाली, काठा, मवीकलां, सुभानपुर गांव के अलावा छपरौली कस्बा और बागपत नगर स्थित है।

जागौस में हुआ था कटान

एक माह पहले यमुना नदी में 12 घंटे के दौरान लगभग 32 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसने जागौस में कई एकड़ भूमि का कटान किया था फसल को भी नुकसान हुआ था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.