मेरठ में जल संरक्षण अभियान तो सन्नी एंटरटेनमेंट ग्रुप अवार्ड समारोह, जानिए आज के कार्यक्रम
मेरठ में गुरुवार को सुबह दस बजे से द ग्रोइंग पीपल संस्था द्वारा शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित जिया शूज के पास जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें लोगों को अलग-अलग तरीकों से सचेत किया जाएगा।
मेरठ, जेएनएन। जल है तो पृथ्वी की जीवन है। पृथ्वी को बचाने के लिए जल को सहेजना जरूरी है। जलवायु संकट के बीच गिरता भू-गर्भ जल स्तर इंसानियत के लिए एक खतरे का अलार्म है। जो इस तरह से मानव को आगाह कर रहा है। इसी तरह इन दिनों दैनिक जागरण समाचार पत्र मीडिया सहयोग के तौर पर सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपुल के साथ आइ विल सेव द वाटर फार नेक्स्ट जनरेशन व सहेज लो हर बूंद नाम से समाचारीय अभियान चला रखा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर संस्था की ओर से लोगों को जल संरक्षण के बारे में बताने व शपथ दिलाने समेत अन्य गतिविधि की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सुबह दस बजे से द ग्रोइंग पीपल संस्था द्वारा शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित जिया शूज के पास जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें लोगों को अलग-अलग तरीकों से सचेत किया जाएगा।
सन्नी एंटरटेनमेंट ग्रुप मनाएगा 11वीं वर्षगांठ
दिल्ली रोड स्थित होटल एक होटल में गुरुवार सुबह ढाई बजे से सन्नी एंटरटेनमेंट ग्रुप अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाएगा। साथ ही अवार्ड समारोह में लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
समैरिटंस आल अराउंड का बच्चों के साथ होली मिलन
सामाजिक संस्था समैरिटंस आल अराउंड का गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के पास स्थित गौशाला पर दोपहर ढाई बजे से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें संस्था के पदाधिकारी बच्चों को उपहार आदि भेंटकर होली के उत्सव को उनके साथ बांटेंगे। साथ ही कार्यक्रम के तहत अन्य गतिविधि करेंगे।