Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मौसा का लंबी बीमारी के बाद सहारनपुर स्थित आवास पर निधन

CM Yogi Adityanath News निधन की सूचना पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह महापौर संजीव वालिया भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सिटी मजिस्ट्रेट एसके सोनी सहित कई भाजपा नेता और अधिकारी उनके नवीन नगर स्थित आवास पर पहुंचकर कर परिजनों से दुख जताया है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:56 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 10:18 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मौसा का लंबी बीमारी के बाद सहारनपुर स्थित आवास पर निधन
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के मौसा का फाइल फोटा।

सहारनपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसम 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट का उनके निवास पर एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह महापौर संजीव वालिया भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सिटी मजिस्ट्रेट एसके सोनी सहित कई भाजपा नेता और अधिकारी उनके नवीन नगर स्थित आवास पर पहुंचकर कर परिजनों से दुख जताया है।

loksabha election banner

रविवार को लंबे बीमारी से सहारनपुर स्थित आवास पर ही सीएम योगी के मौसा का निधन हो गया। राजेंद्र बिष्‍ट के दूसरे बेटे कविंद्र बिष्‍ट ने बताया कि बचपन से ही ये लोग सहारनपुर में रहते हैं। बताया कि वे तीन भाई और एक बहन है, बहन की शादी हो गई है और वह राजस्‍थान के भिवाड़ी जिले में रहती हैं। कविंद्र ने बताया कि इनके पिता डिप्‍टी पोस्‍टमास्‍टर की पद से सितंबर 2002 में रिटायर्ड हुए थे। उन्‍होंने बताया कि उनके पिता लगभग एक साल से बीमार चल रहे हैं। जनवरी 2020 में इनको ब्रेन स्‍टोक आया था। इन्‍हें श्रषिकेश स्थित एम्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इनका दायां हिस्‍सा काम करना बंद कर चुका था। तब से ये बीमार थे। कविंद्र ने बताया कि दो दिन से इनकी हालत भी ठीक थी, लेकिन आज सुबह हालत बिगड़ी तो इन्‍हें जिला अस्‍पताल ले गए। यहां डाक्‍टर ने इन्‍हें मृत घोषित कर दिया। करीब 8.45 पर इनका निधन हो गया।

योगी को नहीं है जानकारी

राजेंद्र सिंह बिष्‍ट के पार्थिव शरीर को सहारनपुर स्थित हकीकत नगर श्‍मशान घाट ले जाया गया। जहां इनका अंं‍तिम संस्‍कार कर दिया गया। भाजपा नगर अध्‍यक्ष, डीएम अखिलेश सिंह, महापौर और कई बड़े नेता मौजूद  रहे। परिजनों का कहना है कि इस घटना के बारे में केवल इनके बेटी को बताया गया है। अभी तक इस बारे में किसी को सूचना नहीं दी गई है। बाद में इस घटना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पिछले दिनों थे चर्चा में

जब योगी के पिता का निधन हुआ था। उस समय बीमार होने के कारण ये नहीं जा पाए थे। लेकिन इनकी जगह पर  इनकी पत्‍नी यानी योगी की मौसी गई थी। लॉकडाउन होने के कारण इनको बार्डर पर ही रोक दिया गया था। बाद में प्रशासन के कार्रवाई के बाद अनुमति मिली थी।

योगी ने जाना था हाल

पिछले दिनों जब वीडियो कांफेंसिंग के दौरान सहारनपुर के विकास को लेकर सीएम अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे, उस दौरान उन्‍होंने अपने मौसा राजेंद्र बिष्‍ट की हालत के बारे में जाना था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.