परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास, छावनी में वार्ड सात एससी के लिए आरक्षित Meerut News
छावनी में वार्ड को आरक्षित करने के लिए शनिवार को छावनी परिषद की विशेष बैठक हुई। इसमें वार्ड संख्या सात को आरक्षित किया गया। 2011 की जनसंख्या को बनाया गया आधार।
मेरठ, जेएनएन। छावनी में वार्ड को आरक्षित करने के लिए शनिवार को छावनी परिषद की विशेष बैठक हुई। इसमें वार्ड संख्या सात को आरक्षित किया गया। अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव में वार्ड सात एससी-अनुसूचित जाति वार्ड होगा। बोर्ड बैठक में 2011 की जनगणना के आधार पर इस बार भी वार्ड को आरक्षित किया गया है। वार्ड एक, दो और छह सामान्य वार्ड होंगे। सभी 8 वार्ड में से तीन महिला के लिए आरक्षित किए जाएंगे।
10 दिसंबर को महिला वार्ड का आरक्षण
10 दिसंबर को कैंट बोर्ड की बैठक होगी। इसमें तीन महिला वार्ड को आरक्षित करने के लिए लाटरी निकलेगी। अभी छावनी के आठ वार्ड में एक, दो और छह महिला वार्ड हैं। अब ये वार्ड सामान्य हो गए हैं। इस बार इन वार्ड को छोड़कर वार्ड तीन, चार, पांच और आठ में से तीन महिला वार्ड चुने जाएंगे।
वार्ड आरक्षित कर भेजेंगे प्रस्ताव
छावनी में सभी 8 वार्ड में एक एससी और तीन महिला के लिए आरक्षित कर प्रस्ताव मध्य कमान को भेजा जाएगा। जनवरी में छावनी चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। फरवरी में चुनाव संभावित है।