पैदल चलने से चिंता और तनाव मिलती है मुक्ति, जानिए और क्या बताते हैं मेरठ के मनीष
अगर आप नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करते हैं तो इसका बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। सूर्य नमस्कार करने से सबसे बड़ा लाभ स्वास्थ्य को होता है इससे स्वास्थ पूरी तरह से ठीक रहता है। पाचन क्रिया भी ठीक रहती है पेट की चर्बी भी कम होती है।
मेरठ, जेएनएन। पैदल चलना अपने आप में एक व्यायाम है, अगर आपके पास वक्त नहीं है, जिम या कोई उपकरण नहीं है, तो भी अगर आप सुबह उठने के बाद कुछ समय पैदल चलते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। कोविड के समय में जब लाकडाउन लगा तो अचानक से लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। बाहर निकलना बंद हो। ऐसे समय भी कुछ लोगों ने सुबह टहलना बंद नहीं किया। पार्क बंद हुआ तो वह अपने घर की छतों पर ही कई चक्कर काटकर अपनी पैदल चाल को पूरी करते रहे। मेरठ के सीए मनीष खुद को फिट रखने के लिए हर रोज चार किलोमीटर पैदल चलते हैं।
सुबह करते हैं सूर्य नमस्कार
सीए मनीष के सुबह उठने और रात में सोने का समय निश्चित है। सुबह उठने के बाद वह चार किलोमीटर पैदल चलते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। संघ में जहां वह राष्ट्रभक्ति सीखते हैं वहीं दूसरी ओर संघ की शाखा में सुबह जाने के बाद कई तरह के अभ्यास भी करते हैं, इसमें सूर्य नमस्कार भी शामिल है। अन्य तरह के अभ्यास भी करते हैं। सूर्य नमस्कार करने से उनके शरीर में पूरे दिन ताजगी रहती है। तनाव और ब्लडप्रेशर सहित अन्य बीमारियों से वह बच सकें हैं।
सूर्य नमस्कार व पैदल चलने के बड़े फायदें
अगर आप नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करते हैं, तो इसका बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है। सूर्य नमस्कार करने से सबसे बड़ा लाभ स्वास्थ्य को होता है, इससे स्वास्थ पूरी तरह से ठीक रहता है। पाचन क्रिया भी ठीक रहती है, पेट की चर्बी भी कम होती है। साथ ही चिंता से भी आप दूर रहते हैं, शरीर में पूरी तरह से लचीलापन रहता है। वहीं अगर नियमित पैदल चलते हैं तो इससे मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए भी यह लाभकारी है। डायबिटीज का खतरा भी इससे कम होता है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. तनुराज सिराेही का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से आधे घंटे तेज गति से पैदल चलते हैं तो भी कई बीमारियों से बच सकते हैं, शरीर को फिट भी रख सकते हैं।