Move to Jagran APP

हर दिन पांच किमी तक टहलना इन्‍होंने बनाई आदत, जानिए इनके सेहत की खास बातें Meerut News

डा. विवेक त्यागी के सोने और सुबह उठने का समय निश्चित है। वह सुबह और शाम खुली हवा में खूब टहलते हैं। टहलने के अलावा अन्य कोई अभ्यास वह नहीं करते हैं। लेकिन टहलना कभी नहीं छोड़ते हैं। चार से पांच किलोमीटर तक वह पैदल चलते हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 09:09 AM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 09:09 AM (IST)
हर दिन पांच किमी तक टहलना इन्‍होंने बनाई आदत, जानिए इनके सेहत की खास बातें Meerut News
जानिए- सुबह पांच किमी प्रतिदिन टहलने से क्‍या होता है लाभ।

मेरठ, जेएनएन। सेहत को सही रखने का हर किसी का अपना तरीका है। कुछ लोग जिम में जाकर घंटों पसीना बहाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग सुबह उठने के बाद दौड़ लगाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जमकर शारीरिक अभ्यास और योग भी करते हैं। सेहत को फिट रखने का सभी तरीका सही है। इस भागदौड़ की जिदंगी में कुछ लोग कोई अभ्यास नहीं कर पाते हैं, लेकिन अगर वह सुबह शाम टहलते भी हैं तो भी खुद को फिट रख सकते हैं। एनएएस डिग्री कालेज में सांख्यिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर विवेक त्यागी हर रोज चार से पांच किलोमीटर पैदल चलते हैं। जिससे उनमें दिन भर ताजगी बनी रहती है।

prime article banner

सेहत का राज है टहलना

डा. विवेक त्यागी के सोने और सुबह उठने का समय निश्चित है। वह सुबह और शाम खुली हवा में खूब टहलते हैं। टहलने के अलावा अन्य कोई अभ्यास वह नहीं करते हैं। लेकिन टहलना कभी नहीं छोड़ते हैं। चार से पांच किलोमीटर तक वह पैदल चलते हैं। वह बताते हैं कि सुबह टहलने से शरीर में आक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। पूरे दिन एनर्जी लेवल अच्छा बना रहता है। तनाव नहीं रहता है। एक बात और सुबह और शाम टहलने से कई लोगों से मुलाकात होती है, इससे सामाजिक सरोकार बढ़ता है। इससे मन में सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। वह बताते हैं कि जब से उन्होंने पैदल चलना शुरू किया, भूख अच्छी लगती है। शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। बीपी या शुगर जैसी समस्या नहीं रहती है।

टहलने के लिए शहर में कई जगह

मेरठ में मार्निंग वाक के लिए कई जगह है, जहां लोग सुबह और शाम टहलते हुए दिख जाएंगे। कैंट क्षेत्र में जहां गांधी बाग में लोग टहलने के लिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में तपोवन में भी सुबह और शाम टहलने की सुविधा है। भामाशाह पार्क, सर्किट हाउस में भी काफी संख्या में लोग टहलने के लिए जा रहे हैं। वहीं बहुत से लोग कोविड के समय में बाहर जाने की जगह अपने घर की छत पर भी टहलकर अपनी सेहत को फिट रख रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.