Move to Jagran APP

बाल वैज्ञानिकों ने 'एलियन' से की मन की बात

मोदीपुरम। वेद इंटरनेशनल स्कूल में चले रहे विज्ञानघर सीजन-2 अब अंतिम पड़ाव की ओर है। शुक्रवार को 7वें

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 09:00 AM (IST)
बाल वैज्ञानिकों ने 'एलियन' से की मन की बात
बाल वैज्ञानिकों ने 'एलियन' से की मन की बात

मोदीपुरम। वेद इंटरनेशनल स्कूल में चले रहे विज्ञानघर सीजन-2 अब अंतिम पड़ाव की ओर है। शुक्रवार को 7वें दिन श्वेता चौधरी के नेतृत्व में मिले टास्क में बाल वैज्ञानिकों ने अपने विज्ञान मॉडलों की वीडियो शू¨टग की। विनीत, अनंत और ध्रुव ने इंटरव्यू लिए। श्वेता और रौदास ने कैमरामैन की भूमिका निभाई। सभी ने अपने इंटरव्यू में नवाचार पर बनाए गए मॉडलों के संबंध में विस्तार से बताया। विज्ञान घर में रखे एलियन के कटआउट से बाल वैज्ञानिक मन की बात करते हुए भी दिखे। श्वेता चौधरी को विज्ञान पुत्री का खिताब दिया गया।

loksabha election banner

क्रांति का आह्वान कर रहे विज्ञान गीत

इस बार विज्ञान गीत भी विज्ञान घर में नई क्रांति का आह्वान कर रहे है। वे सभी बाल वैज्ञानिकों में नए उत्साह व उमंग का संचार कर रहे हैं। इससे वे हर रोज नए आविष्कार कर रहे हैं। इन ओजपूर्ण गीतों को विज्ञान सदस्या गीता सचदेवा, ऊषा रानी, राजरानी व माला ¨सह आदि स्वरबद्ध कर रही हैं। सभी सदस्य अपने दिन की शुरुआत विज्ञान गीत से कर रहे हैं।

संगीत के सात सुरों में भी है विज्ञान

विज्ञान घर में आज के मुख्य वक्ता केंद्रीय विद्यालय, पंजाब सिख लाइंस मेरठ कैंट के प्रधानाचार्य डा. राज कुमार शर्मा रहे। उन्होंने बच्चों की अनुशासनात्मक कार्य शैली की प्रशंसा की और विज्ञान घर की अनोखी पहल को बच्चों के लिए स्वानुभव के आधार पर एक नया आयाम बताया। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाती हैं। उन्होंने शिक्षा को आवश्यक बताया। कनोहर लाल ग‌र्ल्स डिग्री कालेज की पूर्व प्राचार्य प्रो. रागिनी प्रताप ने बताया कि संगीत के सात सुरों में भौतिक विज्ञान के ध्वनि तरंगों का वैज्ञानिक समावेश रहता है। विज्ञान संगीत के बिना अधूरा है और संगीत को बिना वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बिना जाना नहीं जा सकता है। चेयरमैन अजित कुमार, निदेशक प्रशासन सलीम, वाइस चेयरपर्सन बेबी विहान, प्रधानाचार्य पर¨मदर ¨सह, विज्ञान घर के सूत्रधार दीपक शर्मा व उनके सहयोगियों गीता सचदेवा, माला ¨सह, राजरानी, ऊषा रानी, मीनू तोमर, आंचल, रीना, विनय, आशीष, रोहित, रोहिणी, ऐश्वर्या आदि ने अतिथियों को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.