Move to Jagran APP

वाल्मीकि समाज की विभूतियों व मेधावियों का किया सम्मान

सेवा भारती मेरठ महानगर ने रविवार को रंगोली उत्सव मंडप शास्त्रीनगर में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वाल्मीकि समाज की विभूतियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 06:00 AM (IST)
वाल्मीकि समाज की विभूतियों व मेधावियों का किया सम्मान
वाल्मीकि समाज की विभूतियों व मेधावियों का किया सम्मान

मेरठ: सेवा भारती मेरठ महानगर ने रविवार को रंगोली उत्सव मंडप शास्त्रीनगर में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वाल्मीकि समाज की विभूतियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मुख्य अतिथि अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन व पूर्व सांसद तरुण विजय रहे। मुख्य वक्ता प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ अजय मित्तल रहे। विशिष्ट अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, वाल्मीकि मित्र मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गहलौत, भाजपा महानगर महामंत्री कमल दत्त शर्मा व आनंद प्रकाश रहे। मुख्य वक्ता अजय मित्तल ने कहा कि आदि कवि भगवान वाल्मीकि ने ही रामायण महाकाव्य के माध्यम से राम के आदर्श जीवन को चरितार्थ करने प्रेरणा दी। उनके बाद ही करीब एक हजार कवियों ने राम कथाएं लिखी हैं। भारत के अंदर ही सात सौ राम कथाएं हैं। एक प्रतिशत राम कथाएं ¨हदी में हैं, जबकि असम समेत अन्य प्रदेशों में करीब 246 राम कथाएं हैं।

कार्यक्रम में मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने वाल्मीकि समाज की करीब 23 विभूतियों रोहित कुमार, दीपक सूद, श्याम राज चौहान, नंद किशोर चौहान, सविता अम्बोज, अरविंद, जगपाल बौद्ध, पूजेश लौहरे, मनोज टांक, संदीप, अशोक पालीवाल, डा. धर्मपाल सिंह, सतपाल सिंह, लोकेश, राजेंद्र मनोठिया, श्रीकृष्ण कुमार, हरिमोहन, उषा देवी, संजय नजराना, संदीप, सुंदर लाल भारती, सोनू प्रकाश तथा राजेंद्र मनोठिया प्रधान आदि शामिल रहे।

मेधावी विद्यार्थियों में विशाखा सूद, साक्षी जैनवाल, कुमकुम सूद, सोनिका, लेखा सूद, शिखा, संजना, प्रतिभा व अंजनी आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जादूगर वी. सम्राट ने अपने जादू से सभी को हतप्रभ कर दिया। आयोजन में सुंदर लाल भुरंडा, जगपाल बौद्ध, अनिल जैनवाल, डा. मनोज जाटव, पूजेश लौहरे, बाबू राम गहलौत, विनय शर्मा, वीपी त्यागी आदि का सहयोग रहा। अध्यक्षता रमेश चंद्रा व संचालन सर्वेद्र सैनी ने किया। अंत में सामाजिक समरसता भोजन का आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.