Move to Jagran APP

शिकायतें अनसुनी कर पार्षदों से बोले नगर विकास मंत्री, शहर ओडीएफ कराओ

सोमवार को मेरठ पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत निगम अफसरों की तमाम शिकायतें की और कार्रवाई की माग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 02:08 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 02:08 PM (IST)
शिकायतें अनसुनी कर पार्षदों से बोले नगर विकास मंत्री, शहर ओडीएफ कराओ
शिकायतें अनसुनी कर पार्षदों से बोले नगर विकास मंत्री, शहर ओडीएफ कराओ

मेरठ। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को मेरठ पहुंचे भाजपा पार्षदों ने उनसे मिलकर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत निगम अफसरों की तमाम शिकायतें की और कार्रवाई की माग की। नगर विकास मंत्री ने सभी शिकायतों को किनारे करके पार्षदों से शहर को खुले में शौच से मुक्त करने में मदद करने की जिम्मेदारी दी। हर वार्ड में स्वच्छता जागरूकता समिति गठित करने का भी निर्देश दिया।

prime article banner

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सुबह हापुड़ से सर्किट हाउस पहुंचे। यहा सासद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल तथा भाजपा नेताओं और पार्षदों ने उनका स्वागत किया। पार्षदों ने तमाम समस्याएं उनके सामने रखी। आरोप लगाया कि खजाने में पैसा नहीं फिर भी 200 सफाई कर्मचारियों को रखा जा रहा है। इन नियुक्तियों में भ्रष्टाचार किया गया है। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जलकल अधिकारी पार्षदों की नहीं सुन रहे है। अपनी मनमानी कर रहे हैं। पूरा शहर कूड़े से भरा है, नाले अटे हैं। शहर में जलभराव हो रहा है। अफसरों को फिक्त्र नहीं है। पेयजल व्यवस्था भी बेहाल है। पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता अपनाने, प्रत्येक वार्ड में एक समान संख्या में सफाई कर्मचारी नियुक्त करने, नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने की माग की। पार्षदों की शिकायतों पर मंत्री ने कुछ नहीं कहा, बल्कि उल्टे उन्हें ही शहर को खुले में शौच से मुक्त करने की जिम्मेदारी सौंप दी। उन्होंने कहा कि शहर के 74 वार्ड ओडीएफ हो चुके हैं बाकी को भी ओडीएफ कराओ। प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता जागरूकता समिति गठित होनी है इसे गठित कर काम शुरू करें। मंत्री से मिलकर पार्षद असंतुष्ट दिखाई दिये।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहर के कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट को शासन मंजूरी दे चुका है। अब जल्द इस पर काम होगा। नगर निगम ने भी कूड़े के निस्तारण के लिए टेंडर निकाले हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखा जाएगा। कहा कि नाला सफाई की समस्या का समाधान जन सहयोग से ही किया जा सकता है इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.