मेरठ, लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद समेत 12 जिलों में होगी UPSSSC Lower PCS मुख्य परीक्षा, 229 सेंटर बनाए गए
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को होगी। मेरठ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मेरठ में 20 केंद्रों पर 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी।
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा, मजिस्ट्रेट तैनात।
जागरण संवाददाता, मेरठ। UPSSSC Lower PCS 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को होगी। परीक्षा की तैयारी को 21 अगस्त को अंतिम रूप दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
आयोग की परीक्षा के लिए जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा सुबह की पाली में 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारियों को 21 अगस्त को अब अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए डीएम डा. वीके सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आडिटोरियम में परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 4 बजे से शुरू होगी।
मेरठ समेत 12 जिलों में यह परीक्षा हो रही है। इनमें आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, शाहजहांपुर व बांदा शामिल है। परीक्षा के लिए मेरठ समेत 12 जिलों में कुल 229 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । मेरठ में 20 व गाजियाबाद में 17 परीक्षा केंद्र होंगे। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र लखनऊ में 45 बनाई गए है। सबसे कम सात परीक्षा केंद्र बांदा में बनाए गए हैं।
मेरठ में परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
- पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज खूनी पुल
- सनातन धर्म इंटर कालेज छोटा बाजार कंकरखेड़ा
- देवनागरी इंटर कालेज रेलवे रोड
- राम सहाय इंटर कालेज गढ़ रोड
- श्री सनातन धर्म ब्वायज इंटर कालेज जीरो माइल्स लालकुर्ती
- खालसा कन्या इंटर कालेज थापरनगर
- श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कालेज जैन नगर
- जसवंत मिल्स इंटर कालेज बागपत रोड मलियाना
- सरदार पटेल इंटर कालेज शारदा रोड ब्रह्मपुरी
- हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कालेज सिविल लाइंस
- फैज-ए-आम इंटर कालेज, केसरगंज दिल्ली रोड
- कनोहर लाल कृष्ण सहाय इंटर कालेज रेलवे रोड चौपला
- किसान इंटर कालेज गुरु नानक बाजार कंकरखेड़ा
- नवभारत विद्यापीठ इंटर कालेज परतापुर
- आरजी इंटर कालेज छीपी टैंक
- सनातन धर्म इंटर कालेज वेस्ट एंड रोड सदर
- श्रीमती सुशीला देवी वनस्थली बालिका इंटर कालेज परतापुर
- इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज पुरानी तहसील कोतवाली
- त्रिशला देवी कनोहरलाल बालिका इंटर कालेज शारदा रोड ब्रह्मपुरी
- एनएएस इंटर कालेज कचहरी रोड
