वेस्ट यूपी में सेंटर नहीं, ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं; त्योहार के बीच UPPSC GIC Exam देने वालों के सामने सफर का संकट
UPPSC Mains GIC Exam : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को आयोजित होगी।
परीक्षा केंद्र केवल प्रयागराज और लखनऊ में ही बनाए गए।
रक्षाबंधन के कारण अभ्यर्थियों को ट्रेन आरक्षण में दिक्कत।
राजेंद्र शर्मा, मेरठ। UPPSC GIC Lecturer Mains Exam उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित (प्रवक्ता पुरुष और महिला) राजकीय इंटर कालेज मुख्य परीक्षा-2025 की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
यह परीक्षा आगामी 30 व 31 अगस्त को प्रदेश के प्रयागराज और लखनऊ जनपद में होगी। परीक्षा के लिए आयोग ने सिटी का नाम व प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उधर, रक्षाबंधन त्योहार के चलते अभ्यर्थियों को ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है।
कुल 15 विषयों में होगी मुख्य परीक्षा
आयोग की ओर से 30 और 31 अगस्त-2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा कुल 15 विषयों में होगी। इनमें समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू, संस्कृत एवं प्राध्यापक जेल प्रशिक्षण विद्यालय के मनोविज्ञान एवं अपराध विज्ञान और दंड शास्त्र विषय की परीक्षा शामिल है।
मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने सिटी का नाम और एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र एवं विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। आयोग के उप सचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
वेस्ट यूपी में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की मुख्य परीक्षा के लिए केवल प्रयागराज और लखनऊ में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वेस्ट यूपी में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना व पूर्व महामंत्री अंकित अधाना का कहना है कि पहले गाजियाबाद को भी वेस्ट यूपी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है।
उन्होंने आयोग से मांग की है कि भविष्य में आयोग की होने वाली परीक्षाओं के लिए गाजियाबाद अथवा मेरठ जिले को भी परीक्षा केंद्र बनाया जाए, ताकि वेस्ट यूपी के अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
28 अगस्त को रक्षाबंधन, अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा
विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं का कहना है कि आयोग की मुख्य परीक्षा 30 और 31 अगस्त को है। इससे पूर्व 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है। त्योहार के चलते परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मेरठ से लेकर दिल्ली तक से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिल रहा है।
अधिकांश ट्रेन पहले ही फुल हो गई हैं। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी महिला अभ्यर्थियों को आ रही है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाए ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें।
