Move to Jagran APP

UP Zila Panchayat Chunav 2021: सहारनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बसपा और भाजपा में घमासान,सियासी हलचल तेज

UP Zila Panchayat Chunav 2021 सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले चुनाव के सपा-बसपा में घमासान जारी है। दोनों ही दल अध्यक्ष पद पर अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रहे हैं। दलों में हलचल तेज हो गई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 02:00 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 03:24 PM (IST)
UP Zila Panchayat Chunav 2021: सहारनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बसपा और भाजपा में घमासान,सियासी हलचल तेज
सहारनपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।

सहारनपुर, जेएनएन। UP Zila Panchayat Chunav 2021 सहारनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को होने वाले चुनाव के सपा-बसपा में घमासान जारी है। दोनों ही दल अध्यक्ष पद पर अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिला पंचायत में 49 सदस्यों वाले बोर्ड में 25 सदस्य जिस भी दल के पास होंगे उसका ही चेयरमैन बनना तय है। चुनाव में बसपा के 17 सदस्य निर्वाचित हुए थे। जबकि भाजपा के 14 सदस्य चुने गए थे।

loksabha election banner

दावे अपने अपने 

कांग्रेस ने अपने आठ सदस्यों का समर्थन बसपा को दिया है। जिससे बसपा की स्थिति मजबूत है। बावजूद इसके भाजपा भी चुनाव में अपना चेयरमैन बनाने का मजबूती के साथ दावा कर रही है। बसपा की ओर से शिमला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है, जो गुर्जर समाज से है। जबकि भाजपा की ओर से चौधरी मांगे राम को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर पेश किया जा रहा है जो कि जाट समाज से है।

26 को होगा नामांकन

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 26 जून को 11 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। 3 जुलाई 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। निर्वाचन की सभी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष में की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.