Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडे बोले-मेरठ में क्यों...आप जम्मू में भी बनाएं बल्ला, आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे

export enclave आईआइए भवन मेरठ में आयोजित एक्सपोर्टर इन्कलेव में भाग लेने के लिए शनिवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे पहुंचे। यहां पर उन्होंने परिसर में गए स्टालों का निरीक्षण किया। साथ की मेरठ की उद्यमशीलता को सराहा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 04:35 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडे बोले-मेरठ में क्यों...आप जम्मू में भी बनाएं बल्ला, आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे शनिवार को मेरठ के दौरे पर थे।

मेरठ,जागरण संवाददाता। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने शनिवार को आइआइए भवन में आयोजित एक्सपोर्टर इन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ यूपी ही नहीं, बल्कि देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों में शुमार होता है। मेरठ के खेल उद्यमियों से कहा कि वो अपनी इंडस्ट्री जम्मू-कश्मीर में भी लगाएं। वहां पर उद्योग विकसित होगा तो इसका लाभ देशभर को।मिलेगा। कहा कि जम्मू के कठुआ में जबरदस्त उद्यमशीलता है। कठुआ में बल्ले का काम लेकर जाएं, हम साथ हैं। प्रदेश आपका है तो वो भी आपका ही भूभाग है।

loksabha election banner

बड़े परिवर्तनों का गढ़ रहा है मेरठ

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरठ बड़े राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तन की राजधानी रहा है। मेरठ में एक जीवनशैली को भी दर्शाता है। कहा कि मेरठ ने देश की राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाई। इसका लाभ ये हुआ कि डबल इंजन की सरकार ने विकास का विशाल नेटवर्क खड़ा कर दिया। कल्पना नहीं थी कि एक्सप्रेस वे से 40 मिनट में पहुंचेगे। अभी तो देश की पहली रैपिड रेल आएगी। ये 180 की गति से 35 मिनट में दिल्ली पहुंचेगे।। कहा कि उद्योगों को कनेक्टिविटी, बिजली और निर्यात का माहौल चाहिए। ये सब चीजें मेरठ में तेजी से विकसित हो रही हैं। शहरों में 22-24 घंटे और गांवों में 18-20 घंटे बिजली आ रही है।

पलायन का दर्द अब खत्म

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि वेस्ट यूपी में अपराधियों के आतंक की वजह से कई इकाइयों और लोगों को विस्थापित होना पड़ा। योगी सरकार ने भष्ट्राचार और अपराध को खत्म किया, वहीं मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप समेत कई नई योजनाओं का अवसर उपलब्ध कराया। भाजपा के आदि पुरुष पंडित दीनदयाल को याद करते हुए कहा कि उनका बताया अर्थशास्त्र अब आगे बढ़ता नजर आ रहा है। इसकी पटकथा नरेंद्र मोदी ने लिखा। कहा भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मोदी अलग लिखे जाएंगे। उन्होंने सात वर्ष में अपने मद से सात रुपये भी नही लिया।

योगी मॉडल को अपना रहे आंध्र-तेलंगाना

मोदी ने दंगा करने वालों से पांच गुना वसूली करने का आदेश जारी किया, जो बेहद प्रभावी रहा। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना अपने यहां बवाल रोकने के लिए योगी कांसेप्ट पर काम कर रहे हैं।

सुलग रहे पड़ोसी देश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर से न केवल धारा 370 खत्म की गई, बल्कि दुनिया को बड़ा संदेश दिया गया। वहां देशभर से उद्यमियों को बुलाने पर काम हो रहा है। बगल के देश 18वीं और भारत 21वीं शताब्दी में जा रहे हैं। लालकिले से जब मोदी बोलते हैं कि शौचालय बनाएं। तब लोगों ने आलोचना की। कोरोनकाल में यही सफाई जीवन दे गई। मोदी ने गरीबों की क्रय शक्ति को बढ़ाया।

1522 करोड़ रहा मेरठ का निर्यात

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मेरठ में देश का पहला खेल विवि बन रहा है, जो बड़ी बात है। यहां की इंडस्ट्री ने गत साल 1522 करोड़ का निर्यात किया। एक जिला एक उत्पाद ने स्थिति बदल दिया। इज ऑफ डूइंग में पहला राज्य यूपी बना है। निर्यात प्रोत्साहन के लिए कई योजनाएं हैं, जिसका लाभ बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री को मिला है।

बाइडेन के साथ मोदी...गर्व

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात की। वो ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के साथ मिलकर चीन को घेरेंगे। चीन को पहली बार सीमा से वापस हटाया गया। उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत का वैदिक विज्ञान दुनिया मे अग्रणी रहा। आज उद्योग जगत में तकनीकी विकास तेजी से हो रहा है जिसकी प्राचीन जड़े भारत मे रही हैं। वर्तमान राजनीतिक हालातों पर कहा कि मोदी और योगी के हाथों में देश सुरक्षित है। अखिलेश यादव के कार्यकाल में अपराधीकरण और भ्र्ष्टाचार रहा। जिसकी वजह से सूबे में निवेश ही नहीं हो पाया। आज दुनिया के कई देश यूपी में निवेश करना चाहते हैं। इससे पहले सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.