Move to Jagran APP

यूपी: मेरठ में बद्दो के मकान की कुर्की करने पर डॉन के भाभी ने उठाए सवाल तो पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

ढाई लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर कुर्की की कार्रवाई के बाद पुलिस को घेरने की तैयारी की जा रही है। बदन सिंह बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने दावा किया है कि यह मकान उनका था। पुलिस अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

By Himanshu DiwediEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 06:00 AM (IST)
यूपी: मेरठ में बद्दो के मकान की कुर्की करने पर डॉन के भाभी ने उठाए सवाल तो पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
बदन सिंह बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने दावा किया है कि यह मकान उनका था।

मेरठ, जेएनएन। ढाई लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर कुर्की की कार्रवाई के बाद पुलिस को घेरने की तैयारी की जा रही है। बदन सिंह बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने दावा किया है कि यह मकान उनका था। हालांकि पुलिस का कहना है कि नगर निगम की रिपोर्ट में कुलदीप कौर खाली पड़े प्लाट का हाउस टैक्स दे रही थी। कुलदीप कौर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्योंकि खाली पड़े प्लाट को नगर निगम में मकान दर्ज कराया हुआ था। साथ ही नगर निगम की रिपोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कुर्की किया हुआ मकान कुलदीप कौर का नहीं है।  

loksabha election banner

टीपीनगर के पंजाबीपुरा निवासी ढाई लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल से 28 मार्च 2019 को फरार हो गया था। जेल से गाजियाबाद के कचहरी में पेश पर लाए गए बद्दो को लेकर पुलिसकर्मी वहां से मेरठ के होटल में आ गए थे, जहां से एक महिला मित्र के सहयोग से बदन सिंह फरार हो गया। उसके बाद से पुलिस बदन सिंह को पकड़ नहीं पाई है। 

समाजसेवी अभिषेक सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, पुलिस बदन सिंह बद्दो को पकड़ नहीं पा रही है, जबकि वह खुलेआम सोशल साइट्स पर लाइव रहता है। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह को 23 नवंबर को कोर्ट में तलब किया है। उनसे पूछा गया कि फरारी के 18 महीने बाद पुलिस ने बदन सिंह बद्दो पर क्या क्या कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव गृह के कोर्ट में तलब होने से पहले ही पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की कर दी। 

बदन सिंह के पंजाबीपुरा स्थित आवास की पुलिस ने कुर्की कर ली है। घर का सभी सामान पुलिस ने कुर्क कर थाने में जमा कर दिया है। उधर, बदन सिंह बद्दो की भाभी कुलदीप कौर ने दावा किया है कि यह मकान हमारा है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि नगर निगम की रिपोर्ट में सामने आया कि कुलदीप कौर खाली पड़े मकान का हाउस टैक्स दे रही थी। इसलिए कुलदीप कौर पर भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि कुर्की वाला मकान कुलदीप कौर का नहीं है। 

उधर, बदन सिंह बद्दो की बहन जगजीत कौर ने भी पुलिस को बताया कि बदन सिंह बद्दो इस मकान में आता जाता था। ऐसे में मकान बदन सिंह बद्दो का ही है। कोर्ट के आदेश मिलने के बाद ही पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। 

बदन सिंह के सरेंडर करने पर ही सामान होगा रिलीज 

बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की कर पुलिस ने करोड़ों की कीमत का सामान थाने के जमा कर दिया है। बाकायदा लिस्ट बनाकर जीडी में तस्करा भी डाला गया है। दिखाया गया कि बदन सिंह बद़्दो के घर से क्या क्या सामान बरामद हुआ है। उसकी लिस्ट में जीडी में अंकित की गई है। पुलिस का दावा है कि बदन सिंह बद्दो के सरेंडर करने पर ही कुर्की का सामान वापस किया जाएगा। 

कोर्ट में जमा होगी सामान की लिस्ट

बदन सिंह बद़्दो के घर से कुर्क किए सामान की लिस्ट कोर्ट में जमा की जाएगी। इसलिए पुलिस ने सभी सामान को थाने के अंदर सुरक्षित रख दिया है। बदन सिंह बद्दो के घर से पुलिस को लग्जरी सामान बरामद किया था। बुडन के बेड और दरवाजे के साथ-साथ इंप्रोटिड लाइटे और अन्य इलेक्ट्रोनिक्स सामान बरामद किया था। 

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की करने के बाद उसकी धरपकड़ को भी टीम लगाई गई। बदन सिंह और उसके बेटे सिंकदर को पकडऩे के लिए पुलिस काम कर रही है। साथ ही बदन सिंह की नामी और बेनामी संपत्ति की तलाश में भी काम चल रहा है। साथ ही बदन सिंह के सभी सहयोगियों पर भी पुलिस नजर गड़ाए हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.