विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ का जलवा, गजक-रेवड़ी से लेकर खेल उत्पादों व लिप्पन आर्ट के मुरीद हुए देशी-विदेशी ग्राहक

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 28 Sep 2026 01:06 PM (IST)

UP International Trade Show: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ के उद्यमियों को व्यापार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। ...और पढ़ें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक जिला एक व्यंजन के अंतर्गत लगा मेरठ की नान खटाई का स्टाल और हस्तशिल्प के अंतर्गत लगा शिप्रा शर्मा का लिप्पन आर्ट का स्टाल। सौ. उद्यमी

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एक जिला एक व्यंजन के अंतर्गत लगा मेरठ की नान खटाई का स्टाल और हस्तशिल्प के अंतर्गत लगा शिप्रा शर्मा का लिप्पन आर्ट का स्टाल। सौ. उद्यमी

HighLights

  1. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेरठ के उद्यमियों को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद।

  2. देश-विदेश के ग्राहक उद्यमियों से विभिन्न स्तर पर व्यापार के लिए जानकारी ले रहे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मेरठ के उद्यमियों को बेहतर व्यापार के अवसर दिखाई दे रहे हैं। ट्रेड शो के तीसरे दिन देश-विदेश के ग्राहक उद्यमियों से विभिन्न स्तर पर व्यापार के लिए जानकारी ले रहे हैं। उम्मीद है कि पांच दिवसीय इस शो से निर्यात के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

ट्रेड शाे में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत वीनेक्स स्पोर्ट्स के स्टाल पर कई देशों के ग्राहक पहुंचे। निदेशक शेखर भल्ला ने बताया कि वैसे तो उनकी कंपनी के उत्पाद विभिन्न देशों में पहले से ही जा रहे हैं, फिर भी इस ट्रेड शो नए स्तर पर व्यापार का अवसर बढ़ता है। कुछ व्यापारी ऐसे हैं जो बातचीत करने के कुछ समय बाद ही आर्डर दे देते हैं।

सबसे अधिक यह उन उद्यमियों के लिए अवसर बनता है जो निर्यात के अवसर तलाश रहे होते हैं। यहां पर उन्हें अतिरिक्त मेहनत किए बिना ही विदेशी खरीदार मिल जाते हैं। एक जिला एक व्यंजन के अंतर्गत नान खटाई, रेवड़ी व गजक स्टाल लगाने वाले सलमान ने बताया कि प्रदेश के ही कई जिलों के लोग उनके पास पहुंचे तो मेरठ की विशेषता के बारे में जानकारी ली।

कई लोगों को पहली बार पता चला कि मेरठ की विशेषता क्या है। उन्होंने बताया कि दो ग्राहक विदेश के आए जिन्हाेंने गजक व रेवड़ी का आर्डर देने का मन बनाया है। हस्तशिल्प के अंतर्गत स्टाल लगाने वाली शिप्रा शर्मा ने बताया कि उनके लिप्पन आर्ट के स्टाल पर बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। हर साल उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से आर्डर मिलते हैं। 

जिला उद्योग केंद्र के अतिरक्त उपायुक्त काजमी नकवी ने अपनी टीम के साथ विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां पर 40 से अधिक स्टाल हैं, तीन स्टाल एक जिला एक व्यंजन के अंतर्गत लगाए गए हैं। उधर, खेल विश्वविद्यालय के स्टाल पर अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी एमपी सिंह, ओलिंपियन दानिश मुस्तफा को कुलपति दीप अहलावत ने जानकारी दी।