विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Baghpat Election Result 2022: रालोद का गढ़ छपरौली रहा अजेय, रालोद के डा. अजय कुमार ने फहराया जीत का परचम

By Taruna TayalEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 09:20 PM (IST)

Baghpat UP Chunav Result 2022 News in Hindi रालोद के डा. अजय कुमार ने भाजपा के सहेन्द्र सिंह को हराकर ...और पढ़ें

UP Baghpat Election Result 2022: छपरौली विधानसभा सीट पर रालोद के डा. अजय कुमार जीते।
UP Baghpat Election Result 2022: छपरौली विधानसभा सीट पर रालोद के डा. अजय कुमार जीते।

बागपत, जागरण संवाददाता। UP Baghpat Election Result 2022 रालोद का गढ़ यानी छपरौली विधानसभा सीट पर रालोद की विजय पताका फिर लहराई। रालोद के डा. अजय कुमार ने भाजपा के सहेन्द्र सिंह को हराकर जीत का का परचम लहराया। जाट बहुल छपरौली सीट पर किसान आंदोलन का विरोध साफ नजर आया। जाट व मुस्लिम गठजोड़ जीत में अहम रहा। भाजपा का विकास का मुद्दा हार गया।

छपरौली विधानसभा सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व उनके परिवार का खासा असर रहा है। जाट बहुल छपरौली विधानसभा सीट पर रालोद कभी हारी नहीं। चौधरी चरण सिंह इस सीट से 1974 तक हुए विधानसभा चुनाव में विधायक निर्वाचित हुए थे और इसी सीट पर विधायक रहते हुए प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री बने। इस सीट से उनके पुत्र अजित सिंह व पुत्री सरोज बाला भी एक-एक बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में रालोद के टिकट से चुनाव लड़े सहेन्द्र सिंह ने जीत दर्ज की थी, लेकिन सहेन्द्र बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार सहेन्द्र भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़े। वहीं रालोद के टिकट पर पूर्व विधायक डा. अजय कुमार चुनाव लड़े।

हालांकि इस सीट पर पहले पूर्व विधायक वीरपाल राठी का टिकट हुआ था। एक विवादित आडियो वायरल होने पर वीरपाल राठी का टिकट कट गया था। डा. अजय कुमार की जाट, मुस्लिम के अलावा ब्राह्मण, कश्यप समेत अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति वर्ग के मतों पर जीत तय हुई। सीट पर 62.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। रालोद के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने जाट व मुस्लिम वोटों के बूते भाजपा के सहेन्द्र सिंह को हरा दिया। इस तरह रालोद का गढ़ छपरौली सीट अजेय साबित हुआ। डा. अजय कुमार इससे पहले वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में छपरौली सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस तरह डा. अजय कुमार इस सीट पर दोबारा विधायक निर्वाचित हुए हैं।

जयंत को पहनाई पगड़ी की लाज रखीं

पूर्व कैबिनेट मंत्री अजित सिंह के निधन के बाद रालोद की कमान जयंत चौधरी के हाथों में आ गई। जयंत को छपरौली में लोगों ने सियासत की विरासत की पगड़ी बांधी गई थी। इस दौरान जयंत ने छपरौली के लोगों से इस पगड़ी की लाज रखने की बात कहीं थी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने रालोद की झोली में अधिक संख्या में मत डालकर जयंत चौधरी को पहनाई पगड़ी की लाज रखीं।